रियो ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एक बार फिर से ट्विटर पर बम फोड़ा और बीजेपी के दिग्गज मंत्री को करारा जवाब दिया।
हालांकि, अपने इस नये ट्वीट में उन्होंने सरकार की ओर से ढाई करोड़ रुपये देने के वादे को पूरा करने के लिए शुक्रिया अदा किया है, लेकिन बाकी बची घोषणाओं के संबंध में पूछा कि सरकार उन्हें कब पूरा करेगी?
3 of 7
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने शनिवार को ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि रियो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद सरकार ने कई वादे किये थे, लेकिन इतने दिनों बाद भी उन्हें पूरा नहीं कर रही है।
सरकार पर आरोप लगाते हुए साक्षी मलिक ने लिखा था कि क्या सरकार ने मीडिया के लिए घोषणाएं की थीं। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में सरकार से सवाल किया था कि वह अपना वादा कब तक पूरा करेगी।
5 of 7
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी के ट्वीट के जवाब में प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज ने सरकार की ओर से सफाई दी थी और कहा था कि जिस दिन साक्षी ओलंपिक जीत कर लौटी थीं, उसी दिन उन्हें ढाई करोड़ का चेक दिया गया था। इसके बाद अन्य वादों पर भी विज ने सफाई दी थी।