फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day: Haryana CM Manohar Lal Hoisted National Flag in Panchkula

Independence Day: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में फहराया तिरंगा

Sat, 15 Aug 2020 09:39 AM IST
ajay kumar अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Aug 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: Haryana CM Manohar Lal Hoisted National Flag in Panchkula
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने आजादी का महत्व बताया।
विज्ञापन


राज्यस्तरीय  स्वतंत्रता समारोह सेक्टर- 7, 15, 20, सेक्टर -5 बस स्टैंड, यादविन्द्र गार्डन पिंजौर, बस स्टैण्ड रायपुररानी व बरवाला सहित 8 स्थानों पर लोगों को लाईव दिखाया गया ।  सभी अधिकारी और कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाकर आए हैं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी फैलने के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार हरियाणा सरकार ने विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया। राज्यस्तरीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम हरियाणा राज भवन, चंडीगढ़ में हुआ। जहां राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस बार एट होम कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में इस बार न छात्रों की पीटी हुई और न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम। कोविड-19 के चलते इस बार सादगी से समारोह मनाया गया। हालांकि पैर में फ्रैकचर होने के चलते उन्होंने ध्वजारोहण नहीं किया, लेकिन गृह मंत्री अनिल विज ने समारोह संबंधी आदेश जारी किए थे।

समारोहों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन के निमयों का भी सख्ती से पालन किया गया। कार्यक्रमों में मानवता की सेवा करते हुए कोरोना से लड़ने वाले वॉरियर्स जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी आदि को आमंत्रित किया गया।


इसके अलावा, कोरोना संक्रमण से ठीक हुए कुछ व्यक्तियों को भी बुलाया गया। वहीं कार्यक्रमों के तहत पौधारोपण, डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से इंटर-स्कूल और इंटर कॉलेज डिबेट प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, देशभक्ति पर निबंध और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed