देखिए इस पाकिस्तानी लड़की ने भारत आने के लिए वीजा मांगा था तो कमेंट किया गया कि चीन चले जाओ, वो तुम्हारे दोस्त हैं। इस पर लड़की ने करारा जवाब दिया था...
2 of 7
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
फैजा तनवीर नामक इस पाकिस्तानी लड़की ने कमेंट के जवाब में ट्वीट किया कि सियासतदानों के निकट होंगे चीनी, अवाम को तो हिंदुस्तानी अपने अपने लगते हैं। चीनियों से हमारा कुछ नहीं मिलता। ना भाषा, ना रीति रिवाज। हिंदुस्तानियों की बोली भाषा तो छोड़िए, शक्लें भी हमारे जैसी हैं। हिंदुस्तान में रिश्तेदारियां हैं, शादियों ब्याहों में आना जाना है। दोनों मुल्कों में रोटी बेटी के रिश्ते हैं।
3 of 7
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
बता दें कि अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फैजा तनवीर को राहत देते हुए उसके इलाज के लिए मेडिकल वीजा को मंजूरी दे दी। फैजा तनवीर ने अब एक और ट्वीट करके मदद की गुहार लगाई है। उसने ट्विटर पर लिखा था 'प्लीज मेरी मदद कीजिए, मेरी जान बचा लीजिए मैडम'। 'मैडम आप मेरे लिए मां हैं। प्लीज मुझे मेडिकल वीजा दे दें, इस 70वीं आजादी के साल की खुशी में मेरी मदद करें'।
4 of 7
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्विटर पर फैजा को वीजा देने की घोषणा की। सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। गौरतलब है कि लाहौर की रहने वाली 25 साला फैजा तनवीर को जबड़े का कैंसर है। वह इलाज के लिए भारत आना चाहती है, पर दोनों देशों के तल्ख रिश्ते उसके वीजा में रोड़ा बने हुए है।
5 of 7
इलाज के लिए चीन जाने की सलाह पर फाइजा ने दिया ट्वीटर पर जवाब
फैजा ने सोशल मीडिया से फोन नंबर ढूंढकर भारत में अनेक पत्रकारों व राजनीतिज्ञों को वीडियो क्लिप भेजे और भारत आने के लिए मेडिकल वीजा दिलाए जाने की मदद मांगी। पाकिस्तानी विदेश मंत्री सरताज द्वारा अपनी ही एक नागरिक के लिए पत्र लिखने में हिचकने पर फाइजा ने कहा कि पाकिस्तान दी रियाया चों इक बंदी घट्ट वी हो जाएगी तां सरताज अजीज साब नूं कोई फरक नहीं पैंदा।