हम आपको मिला रहे हैं देश के पहले ऐसे पंजाबी सुपरस्टार से, जिसने बॉलीवुड की दो हसीन बालाओं के साथ पर्दे पर रोमांस किया और खूब वाहवाही लूटी।
2 of 9
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
ये हैं पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ, जो हिन्दी फिल्मों में अपनी एक खास पहचान कायम कर चुके हैं। कभी इनके घर में खाने के लिए दो रोटी नहीं होती थी, आज इतना बड़ा सुपरस्टार बन गया है कि प्राइवेट जेट खरीद लिया और अब अवार्ड भी मिला है, वो भी बेस्ट डेब्यूट एक्टर का। न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आइफा अवार्ड्स में दिलजीत को उड़ता पंजाब के लिए यह अवार्ड दिया गया है।
3 of 9
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने मूवी फिल्लौरी में जहां अनुष्का शर्मा के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस किया। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नंबर वन हीरोइन करीना कपूर के साथ काम किया था। हालांकि दिलजीत की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत हिट रही, लेकिन दिलजीत ने दर्शकों के साथ साथ अपने आलोचकों का दिल भी जीत लिया था। सभी ने उनके हुनर की जमकर तारीफ की।
4 of 9
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत सिंह दोसांझ पंजाबी संगीत और फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती हैं। दिलजीत का जन्म 6 जनवरी 1984 को जालंधर के एक गांव दोसांझ कलां में हुआ। दिलजीत को शुरूआत में दलजीत के नाम से पुकारा जाता था। दिलजीत ने दसवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज में बस कर्मचारी हैं। वे अभिनेता धमेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी अब तक की हर मूवी उन्होंने देखी है।
5 of 9
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत ने गुरुद्वारा में म्यूजिक सीखना शुरू किया था। डेढ़ दो साल तक तबला बजाया। दिलजीत गुरूद्वारा साहिबों एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में कीर्तन गायन करते थे। दलजीत को दिलजीत बनाने के पीछे फाइनटोन म्यूजिक कंपनी के मालिक राजेंद्र सिंह का हाथ है, जिन्होंने दिलजीत को पंजाबी संगीत जगत में 2003 में प्रवेश करवाया। दिलजीत ने अपने नाम के पीछे दोसांझ शब्द बहुत बाद में लगाया, जो उनके गांव का नाम है।