{"_id":"58dceb284f1c1bc20463d8d4","slug":"huge-crowd-of-people-for-purchasing-of-two-wheelers-after-supreme-court-decision-on-bs3-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SC के फैसले के बाद धड़ाम गिरे बीएस3 वाहनों के रेट, देखिए खरीदने को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC के फैसले के बाद धड़ाम गिरे बीएस3 वाहनों के रेट, देखिए खरीदने को उमड़े लोग
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस3 वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद दोपहिया बाजार में भूचाल आ गया और वाहन खरीदने के लिए लोग उमड़ पड़े। देखिए तस्वीरें।
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
ये तस्वीरें हरियाणा के फतेहाबाद की हैं। एक अप्रैल के बाद इन वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। इसके चलते वीरवार दोपहर को शहर की लगभग सभी दोपहिया वाहन शोरूमों में वाहनों की कीमत पर हजारों रूपए की छूट का ऐलान कर दिया गया। इसके चलते हजारों लोग वीरवार दोपहर से लेकर सांझ तक विभिन्न कंपनियों के शोरूमों के अंदर पूछताछ करते दिखे।
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
विभिन्न शोरूमों से मिली जानकारी के अनुसार अकेले वीरवार को फतेहाबाद शहर में लगभग 710 दोपहिया वाहन बिक गए। इनमें सबसे ज्यादा वाहन हीरो और होंडा कंपनी के बिके। इन कंपनियों के वाहनों पर छूट भी काफी आकर्षक थी जिसका सीधा असर इसकी बिक्री पर दिखा। होंडा के वाहनों पर सबसे ज्यादा छूट लोगों को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित होंडा शोरूम पर होंडा एक्टिवा की कीमत में लगभग 20 हजार तक की सीधी छूट थी। आमतौर पर एक्टिवा का टॉप मॉडल 61 हजार रूपए के करीब है, लेकिन वीरवार को शोरूम में इसकी कीमत 40 से 42 हजार रूपए ही थी। इसके अलावा इसी कंपनी के शाइन और ड्रीम सीरिज बाइक भी लगभग 5 से 8 हजार रूपए सस्ते मिले। वहीं इंश्योरेंस फ्री दिया जा रहा था।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
हरियाणा में लगभग हर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने बाइक्स और स्कूटर्स के रेट 5 से 20 हजार रुपए तक गिरा दिए, वहीं कारों की कीमतों में भी 1 लाख रुपए तक की छूट देखने को मिली। इसी के चलते विभिन्न शोरूम पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। रोहतक में होंडा ने स्कूटर पर 13500, सिंपल बाइक्स पर 18500, जबकि CBR 250 & 150 बाइक्स पर 31 मार्च तक 22000 रुपए की छूट दे रखी है।