तस्वीरें: दामाद के सामने 'दरिंदा' बना बाप, बेटी को भूना
प्यार और शादी करने का ऐसा खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ेगा दोनों ने सोचा नहीं था। दामाद के सामने ही 'दरिंदा' बना बाप। दरअसल दोनों ने लव मैरिज की थी। जॉब पर जाने के लिए घर से निकले, लेकिन रास्ते में युवती का पिता आ गया और उसने वहीं गोलियों से बेटी को भून डाला। हमलावरों में पिता के अलावा लड़की के नानके और दादके परिवार के लोग भी थे।
तस्वीरें: दामाद के सामने 'दरिंदा' बना बाप, बेटी को भूना
पति ने आरोपियों का मुकाबला किया, लेकिन बाद में उसे अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। पुलिस ने लड़की के पिता, भाई और मामा समेत सात रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ऑनर किलिंग की ये वारदात पंजाब के झुनीर (मानसा) जिले में सामने आई है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
तस्वीरें: दामाद के सामने 'दरिंदा' बना बाप, बेटी को भूना
पंजाब में लगातार दूसरे दिन ऑनर किलिंग की वारदात हुई। बीते दिन मोगा में ससुर ने सरेराह दामाद को काट डाला था। करीब छह माह पहले मानसा के गांव भम्मे कलां की सिमरदीप कौर (28) ने गुरप्यार सिंह (30) वासी फत्ता मालोका के साथ प्रेम विवाह रचाया था।
तस्वीरें: दामाद के सामने 'दरिंदा' बना बाप, बेटी को भूना
इस शादी से सिमरदीप कौर का नानका परिवार खुश नहीं था। उन्होंने लड़की के अभिभावकों के साथ मिलकर अपनी लाज की खातिर दोनों को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। वीरवार सुबह साढ़े 7 बजे गांव फत्ता मालोका से गुरप्यार सिंह और सिमरदीप कौर बाइक पर स्कूल अपनी जॉब पर जा रहे थे। इस दौरान एक स्विफ्ट कार ने पीछे से उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिर गए।
तस्वीरें: दामाद के सामने 'दरिंदा' बना बाप, बेटी को भूना
गाड़ी सवार व्यक्तियों ने सिमरदीप कौर पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। इसके बाद उन्होंने गुरप्यार सिंह पर निशाना लगाया, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपियों की गुरप्यार सिंह के साथ हाथापाई हुई। उन्होंने गुरप्यार पर लोहे की रॉड के साथ हमला बोल दिया। जख्मी हालत में गुरप्यार वहां से भाग गया। इसके बाद हमलावर भी वहां से फरार हो गए।