आखिरकार खुलासा हो ही गया कि राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत ने ही पंचकूला को जलवाया था। जानिए कैसे ये सच दुनिया के सामने लाया गया।
आखिरकार हनीप्रीत का चेहरा बेनकाब हो ही गया। 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फैसला सुनाए जाने के बाद हनीप्रीत पंचकूला में दंगा और आगजनी करवाकर गुरमीत राम रहीम को लेकर विदेश जाने के प्लानिंग में थी। इसका खुलासा उसने खूद अपने कबूलनामे में किया है।
3 of 7
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
कबूलनामे के मुताबिक हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा और गुरमीत राम रहीम को फरार करवाने की साजिश रचने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए गए अपने बयान में हनीप्रीत ने कहा है कि उसने हिंसा, आगजऩी, तोड़फोड़ और खून-खराबा इसलिए करवाया था, ताकि पुलिस का ध्यान गुरमीत से हट जाए।
हनीप्रीत ने बताया कि वह बाबा को लेकर नेपाल के रास्ते किसी और देश में जाना चाहती थी। हिंसा में शामिल डेरा समर्थकों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला बोलने का प्लान भी हनीप्रीत ने ही बनाया था। हनीप्रीत ने ही डेरे में मौजूद समर्थकों को हथियार और लाठियां, डंडे, डीजल और पेट्रोल मुहैया करवाया गया था।
5 of 7
हनीप्रीत से सवाल करती पुलिस
बता दें कि हनीप्रीत का कबूलनामा पुलिस ने 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर की गई 1200 पेज की चार्जशीट के साथ कोर्ट में पेश किया। मामले में हनीप्रीत को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में हनीप्रीत पर गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा राम रहीम और डेरे के 6 सुरक्षाकर्मियों का भी जिक्र है।