फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडिटर्स कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह, सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान पर बोले

Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh speaks on surgical strike in editor's conference in chandigarh
संपादकों के सम्मेलन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अजय वर्मा
गृहमंत्री राजनाथ सिंह संपादकों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे तो यहां उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवाद पर खुलकर बातचीत की।
home minister rajnath singh speaks on surgical strike in editor's conference in chandigarh
संपादकों के सम्मेलन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अजय वर्मा
चंडीगढ़ में सेक्टर 10 स्थित होटल माउंटव्यू में यह दो दिवसीय एडीटर कांफ्रेंस चल रही है। इसका शुभारंभ गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रशासक वीपी बदनौर ने किया। पूरे नॉर्थ रीजन से करीब 90 एडिटर्स इस कान्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं। काफ्रेंस में सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं।
home minister rajnath singh speaks on surgical strike in editor's conference in chandigarh
संपादकों के सम्मेलन में मंत्री मेनका गांधी - फोटो : अजय वर्मा
कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कोई छोटी सफलता नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। अगर पाकिस्तान आतंक के खिलाफ लड़ने को लेकर गंभीर है तो हम आतंक को मिटाने के लिए उनकी मदद को तैयार हैं, लेकिन ऐसी उसकी मंशा नजर नहीं आती है। राजनाथ सिंह के अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी चंडीगढ़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
home minister rajnath singh speaks on surgical strike in editor's conference in chandigarh
संपादकों के सम्मेलन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के साथ 6 देशों की सीमाएं लगती हैं और उन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। लेजर वॉल से लेकर सुरक्षा के हर पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। किसी भी देश के लिए साइबर आतंक और कट्टरपंथ भी बहुत बड़ी समस्या है। भारत इसे खत्म करनके को लेकर भी प्रतिबद्ध है। इससके आगे की रणनीति के बारे में वे अभी कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन
home minister rajnath singh speaks on surgical strike in editor's conference in chandigarh
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी पड़ोसी देशों के साथ हमारे संबंध अच्छे हों और इसके लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। अगर यह गति बरकरार रही तो भारत बहुत जल्द टॉप के तीन देशों में शामिल हो जाएगा और इसके लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed