फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बिजली के सौ फुट ऊंचे टावर पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

Tue, 14 Jun 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 14 Jun 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
high voltage drama of man on 100 feet high electricity tower
100 फुट ऊंचे टावर पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : amar ujala

एक खेत में लगे 100 फुट उंचे बिजली के हाईवोल्टेज टावर पर युवक ने देर रात तक किया हाईवोल्टेज ड्रामा। मामला हरियाणा के फतेहाबाद के जिले के गांव अहरवां का है। यहां एक खेत में लगे हाईवोल्टेज टॉवर पर एक युवक के चढ़ने से हंगामा हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बनी। देर रात तक उक्त युवक लगभग सौ फुट ऊंचे बिजली के टावर पर ही चढ़ा हुआ था। उक्त टावर से 220केवी से 132केवी सबस्टेशन को जाने वाली हाईवोल्टेज तारें होने के कारण रतिया, फतेहाबाद शहर और आस पास के दर्जनों गांवों की बिजली गुल रही।

high voltage drama of man on 100 feet high electricity tower
100 फुट ऊंचे टावर पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : amar ujala

बताया जा रहा है कि उक्त युवक कोई प्रवासी मजदूर है, लेकिन पुख्ता पहचान नहीं हो पाई है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक 30-32 साल के युवक को खेत में लगे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ते हुए देखा। जब तक ग्रामीण टॉवर के पास पहुंचते, तब तक युवक टावर के टॉप पर पहुंच गया और ग्रामीणों को धमकी दी कि अगर वो ऊपर आएंगे तो वह छलांग लगा देगा।

high voltage drama of man on 100 feet high electricity tower
100 फुट ऊंचे टावर पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : amar ujala

लोगों ने गांव के मौजिज लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिहाग टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को टॉवर से नीचे उतारने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम के नजदीक जाने पर भी उक्त युवक टावर के खंभों से लटकना शुरू कर देता। इस पर पुलिस ने आस पास की भीड़ को वहां से हटा दिया और फायर बिग्रेड व एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
high voltage drama of man on 100 feet high electricity tower
100 फुट ऊंचे टावर पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : amar ujala
रतिया-फतेहाबाद के शहरों एवं गांवों की बिजली गुल बिजली टॉवर पर युवक के चढ़े होने पर विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर इस लाइन की बिजली आपूर्ति रोक दी है। इससे रतिया और फतेहाबाद शहर के अलावा दोनों शहरों के बीच के लगभग दो दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों का कहना है कि युवक के नीचे उतरने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
high voltage drama of man on 100 feet high electricity tower
100 फुट ऊंचे टावर पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : amar ujala

हाईवोल्टेज तारों के बीच दिखा रहा है करतब टावर पर चढ़े युवक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वह टॉवर की हाई वोल्टेज तारों से लटक कर तरह-तरह के करतब कर रहा है। लोग उसको मानसिक रोगी भी मान रहे हैं। हालांकि, बीच-बीच में उक्त युवक भोजपुरी गाने भी गा रहा था, जिससे अनुमान है कि उक्त युवक कोई प्रवासी मजदूर हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed