पंजाब-हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में गुहार लगाई है कि उसे चंडीगढ़ हाथ-पांव बांधकर लाया जाए। ताकि उसका विकास दुबे की तर्ज पर एनकाउंटर न किया जा सके। हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा है।
2 of 5
ल़ॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)
असल में लॉरेंस बिश्नोई ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि 31 मई, 2020 को चंडीगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में जांच के लिए पुलिस उसे चंडीगढ़ लाना चाहती है।
3 of 5
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)
वर्तमान में वह अजमेर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। बिश्नोई ने आशंका जताई कि जिस प्रकार कानपुर पुलिस ने विकास दुबे को मुठभेड़ में मार दिया था, उसी प्रकार उसकी भी हत्या की जा सकती है। लिहाजा उसे लाते और ले जाते हुए उसके हाथ पांव बांधकर रखे जाएं ताकि पुलिस की यह कहानी साबित न हो पाए कि हथियार छीन कर भागने का प्रयास करते हुए एनकाउंटर कर दिया।
4 of 5
विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
याची ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी पूछताछ की जा सकती है। उच्च न्यायालय ने अब यूटी प्रशासन से पूछा है कि कैसे सुरक्षित रूप से बिश्नोई को लाकर वापस भेजा जा सकता है। इसके लिए क्या-क्या व्यवस्था होगी। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के विकल्प पर भी जवाब मांगा है।
5 of 5
सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के बाद चर्चा में आया था। बता दें कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने लॉरेंस की एक याचिका पर हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा था। लॉरेंस ने याचिका में हरियाणा पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाए जाने को एनकाउंटर (मुठभेड़) का प्लान बताया था। इस पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल लॉरेंस बिश्नोई की याचिका को हरियाणा सरकार ने जांच से बचने का तरीका बताया था।