{"_id":"5b3867174f1c1b614d8b918c","slug":"heavy-rain-in-monsoon-high-alert-in-punjab-haryana-for-next-72-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से मैदान तक होगी भारी बारिश, हरियाणा-पंजाब समेत 10 राज्यों में 72 घंटें का हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से मैदान तक होगी भारी बारिश, हरियाणा-पंजाब समेत 10 राज्यों में 72 घंटें का हाई अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले 72 घंटों में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने 10 राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 1 से 3 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रोका, सैकड़ों लोग फंसे
भारी बारिश
पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कश्मीर की ओर जाने वाला यातायात रोक दिया गया है। इसकी वजह से सैकड़ों लोग फंस गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को स्कूलों एवं अन्य सरकारी इमारतों में ठहराने की व्यवस्था की है।
भारी बारिश ने रोकी बाबा बर्फानी के भक्तों की राह
खराब मौसम के कारण शनिवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। भारी बारिश के कारण के कारण दोनों यात्रा मार्ग फिसलन भरे हो गए हैं। इससे हादसे की आशंका को देखते हुए यह फैसला किया गया है। पैदल जाने पर पाबंदी के बाद कुछ लोगों ने हेलीकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारी बारिश के कारण गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के पहलगाम के बेस कैंपों में हजारों श्रद्धालु फंसे हुए हैं।
कश्मीर में बाढ़ का खतरा, अलर्ट
कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से झेलम नदी उफान पर है। इससे मध्य व दक्षिणी कश्मीर में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नदी-नालों के किनारे पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य में स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।