बारिश के एक दिन की 25 खूबसूरत तस्वीरें दिल महका देंगी
हर दिन अपने साथ कुछ खुशियां लाता है। कुछ खट्टे, कुछ मीठे अनुभव लाता है। ऐसा ही एक दिन बारिश का, जिसके तरह-तरह के 25 अनुभव आपके दिल को भी महका देंगे। देखिए तस्वीरों में।
बारिश के एक दिन की 25 खूबसूरत तस्वीरें दिल महका देंगी
चंडीगढ़ में साउथवेस्ट मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार रात तक बारिशजारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में चंडीगढ़ में कुल 53 एमएम बारिश हो चुकी थी।
बारिश के एक दिन की 25 खूबसूरत तस्वीरें दिल महका देंगी
शुक्रवार रात कुछ देर के लिए बारिश थमी। लेकिन रात 12 बजे के बाद फिर से शुरू हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि इस समय मानसून जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ चंडीगढ़ में एक्टिव है। जिस कारण लगातार बारिश हो रही है।
बारिश के एक दिन की 25 खूबसूरत तस्वीरें दिल महका देंगी
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे में ट्राइसिटी के कई हिस्सों में बारिश रहने के आसार हैं। साथ ही चेतावनी भी जारी की है कि कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है। जबकि हरियाणा और पंजाब में 15 जुलाई तक कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी।
बारिश के एक दिन की 25 खूबसूरत तस्वीरें दिल महका देंगी
एक जून से लेकर 11 जुलाई तक चंडीगढ़ में अब तक 171.4 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी ये बारिश सामान्य से कम है। अभी करीब 23 प्रतिशत बारिश की कमी है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में 17 जुलाई तक बारिश के आसार बन रहे हैं।