फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HDFC ने बदल दिए 3 खास नियम, सेविंग या सेलरी अकाउंट है तो देख लीजिए

Wed, 20 Dec 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
hdfc finished online transaction charges
एचडीएफसी - फोटो : फाइल फोटो
एचडीएफसी बैंक ने एक साथ तीन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप सेविंग या सेलरी अकाउंट रखते हैं तो देख लीजिए, बड़े काम आएंगे।
hdfc finished online transaction charges
hdfc
बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विस को फ्री करके। एक नवंबर से यह नियम लागू किया गया है, एक बैंक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
hdfc finished online transaction charges
hdfc - फोटो : demo pic
अधिकारी ने बताया कि बैंक ने अपनी ऑनलाइन RTGS-NEFT ट्रांजैक्‍शन सेवा फ्री कर दी है। डिजिटल बैंकिंग की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बैंक ने ये कदम उठाया है। नए नियम के तहत सेविंग और सैलरी एकाउंट होल्डर्स को रियल टाइम ग्रॉस सैटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिए आनलाइन लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
hdfc finished online transaction charges
bank chandigarh
अभी तक ग्राहकों को आरटीजीएस के जरिए 2-5 लाख रुपए तक के ट्रांजेक्शन पर 25 रुपए और 5 लाख रुपए से अधिक के लेन-देन पर 50 रुपए शुल्क देना होता था। वहीं, एनईएफटी के जरिए 10,000 रुपए से कम राशि पर 2.5 रुपए, 10,001 एक लाख रुपए के लेन-देन पर पांच रुपए और 1-2 लाख रुपए ट्रांसफर करने पर 15 रुपए का शुल्क था। दो लाख रुपए से ऊपर के ट्राजेक्शन पर 25 रुपए का शुल्क देना पड़ता था।
विज्ञापन
hdfc finished online transaction charges
bank chandigarh
दूसरा, बैंक ने चेक बुक भी महंगी कर दी है। अब ग्राहकों को साल में 25 पेज की एक ही चेकबुक फ्री मिलेगी। अतिरिक्त चेकबुक लेने के लिए 75 रुपए फीस देनी होगी। वहीं बैंक ने चेक बाउंस होने की स्थिति में पैनेल्टी चार्ज भी बढ़ा दिया है। बैंक ने चेक बाउंस होने पर 500 रुपए की पैनेल्टी कर दी है। वहीं चेक भुगतान हुए बिना ही लौटने पर शुल्क राशि को 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed