फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: चंडीगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा, कई कार्यकर्ता घायल

Fri, 02 Oct 2020 04:32 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 02 Oct 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case: Congress Chandigarh Protest, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi
घायल कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में घटी घटना के कारण पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में कांग्रेसी चंडीगढ़ में सड़कों पर उतर आए।

Hathras Case: Congress Chandigarh Protest, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi
घायल कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन से पहले वे सेक्टर-34 के मैदान में एकत्र हुए। वे सेक्टर-33 स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ना चाहते थे पर पुलिस ने सेक्टर 34/33 के चौराहे से पहले ही सेक्टर-34 में अवरोधक लगा रखे थे। वहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद सभी वहीं मोदी और योगी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
Hathras Case: Congress Chandigarh Protest, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi
घायल कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
फिर अवरोधक हटाने की कोशिश कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार कर दी। प्रदर्शन के दौरान पानी की बौछार से छाबड़ा स्वयं घायल हो गए। इसके अलावा प्रेमपाल चौहान, लव कुमार, विशाल अत्री, प्रेमलता, पम्मी समेत कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं जिन्हें सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Case: Congress Chandigarh Protest, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi
घायल कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पानी की बौछारों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को बचाने में कई कार्यकर्ता भी चोटिल हो गए। कांग्रेस नेता प्रेम पाल चौहान को टांके भी लगे। अवरोधक (बैरिकेड) फांदने की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खूब कोशिश की। इस दौरान उसे गिरा तक दिया। वहीं महिलाओं ने भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
Hathras Case: Congress Chandigarh Protest, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi
घायल कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
छाबड़ा ने शहर की सांसद किरण खेर, महापौर राजबाला मलिक, स्मृति ईरानी आदि को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हाथरस की बेटी के साथ घोर अन्याय व उत्तर प्रदेश में हो रही ऐसी अनगिनत घटनाओं पर भी वे चुप क्यों हैं। इनकी संवेदनाओं के बारे में जनता पूछ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed