Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A list of pending development works will be prepared; estimates have been requested within 15 days.

Chandigarh News: छूटे विकास कार्यों की बनेगी सूची, 15 दिन में मांगे एस्टीमेट

Wed, 18 Nov 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A list of pending development works will be prepared; estimates have been requested within 15 days.
छूटे विकास कार्यों की बनेगी सूची, 15 दिन में मांगे एस्टीमेट
विज्ञापन

सड़क, पार्क, लाइट से लेकर पानी-सीवरेज तक के काम होंगे चिह्नित, एक इलाके के सभी कामों का बनेगा साझा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर के किस इलाके में सड़क अधूरी है, कहां स्ट्रीट लाइट की जरूरत है और किन सेक्टरों व कॉलोनियों में पानी-सीवरेज या पार्कों से जुड़े काम बाकी हैं, नगर निगम अब इसका पूरा ब्योरा जुटाएगा। चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने तीनों इंजीनियरिंग विंग को 15 दिन में छूटे विकास कार्यों की पहचान कर उनके रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर जरूरतों का आकलन करेंगे। इसके बाद अलग-अलग विभागों के कामों को एरिया वाइज जोड़कर एकीकृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
इसके लिए बीएंडआर, इलेक्ट्रिकल, हॉर्टिकल्चर, पब्लिक हेल्थ और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विंग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों को अपने-अपने विभाग के लंबित और छूटे कार्य चिह्नित करने होंगे। इसमें सड़क, पार्क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवरेज सहित सभी नागरिक सुविधाओं से जुड़े सिविल वर्क शामिल होंगे। प्रत्येक कार्य का स्थान, जरूरत, औचित्य, अनुमानित लागत और प्राथमिकता भी दर्ज करनी होगी। सभी प्रस्ताव 15 दिन के भीतर चीफ इंजीनियर कार्यालय में जमा कराने होंगे, ताकि उन्हें आगे मंजूरी के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन

एक इलाके के सभी कामों का बनेगा पैकेज
निगम की योजना अलग-अलग विभागों के कामों को एक साथ जोड़कर एरिया वाइज विकास प्रस्ताव तैयार करने की है। मसलन, किसी इलाके में सड़क के साथ पार्क, स्ट्रीट लाइट या पानी-सीवरेज की समस्या है तो संबंधित सभी विभाग अपने काम अलग-अलग प्रस्तावित करने के बजाय उन्हें एकीकृत पैकेज में शामिल करेंगे। इससे एक ही इलाके में अलग-अलग जरूरतों के लिए समन्वित योजना के तहत प्रस्ताव भेजे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया, बजट मंजूरी नहीं
चीफ इंजीनियर के निर्देश फिलहाल विकास कार्यों की पहचान और उनके एस्टीमेट तैयार करने तक सीमित हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी कार्यों को मंजूरी मिल गई है या इनके लिए बजट जारी कर दिया गया है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद ही उन्हें स्वीकृति के लिए आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed