{"_id":"6afcbb40a05e7d5faf0a9ae3","slug":"pgi-wins-national-hematology-quiz-at-hematocon-several-research-projects-receive-awards-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1176430-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हेमाटोकॉन में पीजीआई ने जीता राष्ट्रीय रक्त विज्ञान क्विज, शोधों को मिले कई पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हेमाटोकॉन में पीजीआई ने जीता राष्ट्रीय रक्त विज्ञान क्विज, शोधों को मिले कई पुरस्कार
विज्ञापन
हेमाटोकॉन में पीजीआई ने जीता राष्ट्रीय रक्त विज्ञान क्विज, शोधों को मिले कई पुरस्कार
अहमदाबाद में आयोजित सम्मेलन में डॉक्टरों और शोधार्थियों ने शोधपत्र व पोस्टर प्रस्तुतियों में हासिल की उपलब्धियां
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई के रक्त विज्ञान विभाग के डॉक्टरों और शोधार्थियों ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन हेमाटोकॉन-2026 में कई उपलब्धियां हासिल कीं। पीजीआई की टीम ने राष्ट्रीय रक्त विज्ञान क्विज में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा शोधपत्र और पोस्टर प्रस्तुतियों के लिए विभाग के डॉक्टरों और शोधार्थियों को कई पुरस्कार मिले।
इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन की ओर से आयोजित सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम में पैथोलॉजी से डॉ. आयुषी, आंतरिक चिकित्सा से डॉ. प्रवीण और बाल रोग से डॉ. कल्पना शामिल रहे।
डॉ. मुग्धा गौतम को शरीर में आयरन की कमी पर शोध के लिए प्रो. केसी दास पुरस्कार मिला। डॉ. चंदन भाटिया को ब्लड कैंसर पर सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र और डॉ. पोमिला सिंह को ब्लड कैंसर में आनुवंशिक बदलावों पर व्याख्यान के लिए तीसरा पुरस्कार मिला। वसंत कुमार को नवजातों में खून का थक्का जमने की दुर्लभ बीमारी पर पोस्टर के लिए दूसरा पुरस्कार मिला। सुधांशी रैना का शोध बोन मैरो की कार्यक्षमता प्रभावित करने वाली बीमारी पर पांच बेहतरीन शोधों में चुना गया। मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ तकनीकी पोस्टर में दूसरा पुरस्कार मिला। पीजीआई प्रशासन ने सभी विजेताओं को बधाई दी।