{"_id":"58ebe0144f1c1b9f36cf5d66","slug":"haryana-roadways-employees-go-on-indefinite-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से यात्रा करना चाहते हैं तो जरा ठहर जाइये, नहीं तो झेलेंगे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से यात्रा करना चाहते हैं तो जरा ठहर जाइये, नहीं तो झेलेंगे परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज का चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप रोडवेज बस के सहारे यात्रा करना चाहते हैं तो जरा ठहर जाइये, नहीं तो आपको बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
हरियाणा रोडवेज की सेवाएं ठप
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, निजी बसों को परमिट जारी करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर के नए बस स्टैंड सहित सभी स्टैंड से रोडवेज बसें नहीं चल पा रही हैं। सरकार और रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बीच बात नहीं बनी तो मंगलवार को भी रोडवेज बसें सड़क पर नहीं आएंगी। ऐसे में बेहतर होगा कि यात्रा को टाल दें। यदि बेहद जरूरी है तो निजी वाहन या ट्रांसपोर्ट का सहारा ले सकते हैं। हालांकि रेलवे के रास्ते भी आप गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
haryana roadways
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के एडिशनल सचिव के साथ रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की सोमवार को हुई बात बेनतीजा रही। सूचना मिलते ही दोपहर बाद रोहतक में भी कर्मचारियों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया गया। सभी कर्मचारी यूनियनों ने मिलकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। बसों नहीं चलीं तो यात्री परेशान हो उठे। इधर सरकारी बसों के पहिए थमे और उधर निजी बसों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जितने यात्री निजी बसों के अंदर यात्रा कर रहे थे, उससे कहीं ज्यादा यात्री निजी बसों की छतों पर दिखाई दे रहे थे। स्कूल, कॉलेज आने वाली लड़कियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज का चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
यूनियन की बात : निजी बसों को परमिट न दिया जाए
इंटक के राज्य महासचिव महावीर मलिक ने बताया कि परिवहन विभाग ने नई परिवहन नीति-2016 के तहत निजी बसों को परमिट जारी किए हैं। इसका यूनियन ने विरोध किया लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। तालमेल कमेटी की परिवहन विभाग के एडिशनल सचिव से हुई वार्ता सफल नहीं हुई और जींद में जबरन निजी बसों को स्टैंड पर लगाया जाने लगा। इसके बाद से ही सभी डिपो में हड़ताल कर दी गई। नए बस स्टैंड परिसर में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से बसों का संचालन रुकवा दिया गया। यूनियन की मांग है कि नई परिवहन नीति 2016 को रद्द किया जाए और निजी बसों को परमिट न दिया जाए।
इंटक के राज्य महासचिव महावीर मलिक ने बताया कि परिवहन विभाग ने नई परिवहन नीति-2016 के तहत निजी बसों को परमिट जारी किए हैं। इसका यूनियन ने विरोध किया लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। तालमेल कमेटी की परिवहन विभाग के एडिशनल सचिव से हुई वार्ता सफल नहीं हुई और जींद में जबरन निजी बसों को स्टैंड पर लगाया जाने लगा। इसके बाद से ही सभी डिपो में हड़ताल कर दी गई। नए बस स्टैंड परिसर में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से बसों का संचालन रुकवा दिया गया। यूनियन की मांग है कि नई परिवहन नीति 2016 को रद्द किया जाए और निजी बसों को परमिट न दिया जाए।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज
- फोटो : file photo
उधर, पंचकूला में तालमेल कमेटी के आह्वान पर सोमवार को दोपहर बाद पंचकूला के सेक्टर-5 के बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते पिंजौर, कालका, रायपुररानी, बरवाला, मोरनी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए रिजर्व टैक्सी और ऑटो का सहारा लेना पड़ा। ऐसी स्थिति में टैक्सी चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। हरियाणा रोडवेज के बसों का चक्का जाम होने के चलते मंगलवार को स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा वाले लोगों को परेशानी होगी। रोजाना पंचकूला हरियाणा रोडवेज की बसों में आने जाने वालों को इसके लिए विकल्प तलाशना होगा।