डडूमाजरा के डपिंग ग्राउंड में सोमवार दोपहर आग लग गई। इससे निकलने वाले धुएं ने आधे शहर को मुश्किल में डाले रखा, तस्वीरें
2 of 7
डडूमाजरा के डपिंग ग्राउंड में लगी आग
सेक्टर-16,17,9,34 और मध्य मार्ग तक धुएं फैल गया। इस कारण लोगों को सांस लेने में भी काफी दिक्कत आई। आग पर काबू पाने के लिए देर शाम तक दमकल विभाग के कर्मचारी जुटे रहे।
3 of 7
डडूमाजरा के डपिंग ग्राउंड में लगी आग
आग से सबसे ज्यादा प्रभावित डडूमाजरा, सेक्टर-38 और सेक्टर-25 के लोग रहे क्योंकि उन्हें धुएं का सामना करना पड़ा। डडूमाजरा के निवासी पहले से ही यहां से डपिंग ग्राउंड शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। इस डपिंग ग्राउंड के कारण डडूमाजरा में सैकड़ों लोग बीमार भी है। दमकल विभाग के अनुसार तीन गाडियां आग बुझाने में लगी रही।
4 of 7
डडूमाजरा के डपिंग ग्राउंड में लगी आग
दोपहर सवा दो बजे डपिंग ग्राउंड में आग लग गई थी जिसे दमकल विभाग 9 बजे तक भी काबू नहीं कर पाया। धुएं के कारण लोगों की आंखों में एलर्जी हो गई। सेक्टर-40 ए की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार का कहना है कि पहले तो ऐसा लग रहा था कि कोई पत्ते जला रहा है लेकिन देर शाम तक आंखों में चुबंन होती रही।
5 of 7
डडूमाजरा के डपिंग ग्राउंड में लगी आग
कई बार पानी से छिटे आंखों में मारे गए। उनका कहना है कि नगर निगम दावा करता है कि उनके पास आग पर काबू पाने के लिए आधुनिक यंत्र है लेकिन इसके बावजूद हैरानी की बात है कि नगर निगम इतने घंटे बीत जाने के बावजूद आगू पर काबू नहीं पा पाया। शहर में हजारों लोगों को धुएं ने परेशान किया हुआ है।