फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आश्रम में संत रामपाल, संगत बनी ढाल और वर्दी बेहाल

Sun, 16 Nov 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 16 Nov 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन

आश्रम में संत रामपाल, संगत बनी ढाल और वर्दी बेहाल

haryana police prepare for sant rampal arrested

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार संत रामपाल की गिरफ्तारी के लिए सिर्फ 24 घंटे बचे हैं। पुलिस को हर हालत में संत को सोमवार को अदालत में पेश करना है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और संत को सतलोक आश्रम से किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। शनिवार को दिन भर पुलिस और प्रशासनिक महकमा इसी तैयारी में लगा रहा। करीब बीस हजार पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान धीरे-धीरे आश्रम की ओर बढ़ रहे हैं। वह आश्रम से करीब 500 मीटर पहले डेरा जमा चुके हैं।

आश्रम में संत रामपाल, संगत बनी ढाल और वर्दी बेहाल

haryana police prepare for sant rampal arrested

दोपहर को आईजी अनिल राव और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्म्मद शाहीन ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। आईजी ने आश्रम से 500 मीटर की दूरी पर पूरा निरीक्षण भी किया। संत के अनुयायियों से टकराव की स्थिति को देखते हुए आसपास के सभी शिक्षण संस्थान तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। आसपास के जिलों के डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। अस्पतालों में अलग से बिस्तरों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं संत के अनुयायी भी किसी भी स्थिति में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

आश्रम में संत रामपाल, संगत बनी ढाल और वर्दी बेहाल

haryana police prepare for sant rampal arrested

भारी संख्या में हथियारों के साथ अनुयायी मोर्चा संभाले हुए हैं। वह सतलोक आश्रम के बाहर दीवारों के चारों तरफ मानव शृंखला बनाकर घेरा डाले हुए हैं। आश्रम की छत पर भी संत के हजारों निजी ब्लैक कमांडो तैनात किए गए हैं। बरवाला रोड से होकर किसी वाहन को निकलने नहीं दिया जा रहा। रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
शनिवार को दिनभर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान आश्रम की रेकी करते रहे। इस प्रक्रिया से वह आश्रम के बाहर की गतिविधियों का अंदाजा ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में संत रामपाल, संगत बनी ढाल और वर्दी बेहाल

haryana police prepare for sant rampal arrested

देर रात सीआरपीएफ के जवानों ने भी अपनी सरगर्मी बढ़ाई और आश्रम की ओर बढे़। इस पर संत के अनुयायियों ने भी सक्रियता बढ़ा दी और छत पहले से करीब चार गुना कमांडो तैनात हो गए हैं। वहीं अनुयायी आश्रम को भी चारों तरफ से घेरे हुए हैं। संत के आश्रम के बाहर गेट पर डटे अनुयायियों ने कहा कि वह किसी भी हालत में अपने संत को गिरफ्तार नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमसे लड़कर ही हमारे संत को गिरफ्तार कर सकता है।

विज्ञापन

आश्रम में संत रामपाल, संगत बनी ढाल और वर्दी बेहाल

haryana police prepare for sant rampal arrested

पिछले कई दिनों से गेट के बाहर बैठी महिलाओं ने संत की सुरक्षा में घेरा बढ़ा दिया है। गेट के बाहर तो महिलाएं बैठी ही हैं, उन्होंने आश्रम की गैलरी पर भी कब्जा कर लिया। रणनीति के तहत बार-बार पहरा और पहरेदार बदले जा रहे हैं। बार-बार प्रदर्शन चल रहा है। प्रशासन और संत के अनुयायियों की टकराव की स्थिति के चलते कुछ अनुयायी आश्रम छोड़कर जाने लगे हैं। एमपी से आश्रम में आए अनुयायियों ने जाते समय कहा कि वे वापस जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोका जा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed