जेल में डांसर के साथ अश्लील डांस करने और उस पर नोट बरसाने वाला पुलिस वाला अस्पताल पहुंच गया है। वहीं उसे अपने किए की बड़ी सजा भी मिली।
2 of 7
डांसर के साथ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
रविवार को जींद जेल में डांस मामले के आरोपी हेड कांस्टेबल सत्यवान को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल विभाग के आईजी और डीसी डीसी विनय सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। वहीं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार के निर्देश पर करनाल जेल के सुपरिंटेंडेट ने हैड वार्डर सत्यवान को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
3 of 7
डांसर के साथ ठुमकते और पैसे बरसाते कांस्टेबल की तस्वीरें वायरल
गौरतलब है कि होली से तीन दिन पहले जिला जेल में महिला नर्तकी के साथ ठुमके लगा रहे हैड वार्डर का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में महिला डांसर हरियाणवी गानों पर नृत्य कर रही हैं और उन पर जेल के कैदी व बंदी जमकर पैसे उड़ा रहे हैं। हैड वार्डन सत्यवान वर्दी पहने मंच पर आता है और नर्तकी के साथ ठुमके लगाता है।
4 of 7
जेल में डांसर के साथ अश्लील डांस करता कांस्टेबल
जेल अधीक्षक आत्माराम बिश्नोई के खिलाफ भी विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। उधर जींद जेल प्रशासन जेल में किसी भी प्रकार का नाच-गाने का कार्यक्रम होने से इनकार कर रहा है। लगभग दस दिन पहले जमानत पर आए धोखाधड़ी के मामले में विचाराधीन बंदी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि होली से तीन दिन पहले जेल के अंदर बंद शातिर बदमाशों की तरफ से आयोजन किया गया था।
5 of 7
जेल में डांसर के साथ अश्लील डांस करता कांस्टेबल
हरियाणवी गायक वीरपाल की पार्टी को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया था। इस पार्टी में तीन महिला कलाकारों को शामिल किया गया। कार्यक्रम सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान महिला कलाकारों के साथ हरियाणवी गानों पर कैदी-बंदियों के साथ हेड कांस्टेबल भी जमकर थिरके। महिला कलाकारों पर नोटों की बरसात भी की गई। इसमें जेल प्रशासन ने पूरा सहयोग किया।