सेना के बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में हेडक्वाटर्स कोटा के तहत 5 से 15 अक्टूबर तक भर्ती होगी। इसमें सैनिक सामान्य ड्यूटी, ट्रेड्समैन (वाद्ययंत्र मुक्त श्रेणी) तथा खिलाड़ी (जो कि 2 से 5 मार्च-2020 तक जाट रेजिमेंटल सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में भाग लिए थे) शामिल होंगे। जिसमें हरियाणा के युवाओं को 9 और 10 अक्टूबर को मौका मिलेगा।
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा शाखा सूचना कार्यालय की ओर से डीसी कार्यालय में भेजी गई जानकारी के अनुसार 09 अक्तूबर को हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुड़गांव (गुरुग्राम), हिसार, रेवाड़ी, नूंह (मेवात) व चरखी दादरी। 10 अक्टूबर को झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत व यमुनानगर जिलों के युवा भाग लेंगे।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
14 अक्टूबर को सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए सभी राज्य प्रतिभाग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को सैनिक लिपिक के लिए सिर्फ जाट रेजिमेंट के लिए हैं। चिकित्सा परीक्षण 7 अक्टूबर से अंतिम रूप तक चलेंगे। 16 अक्टूबर को वाद्ययंत्र योग्यता परीक्षा होगी। उत्तर पुस्तिका का परीक्षण 5 फरवरी 2021 से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को प्रारंभिक जांच के लिए सभी वांछित प्रमाण पत्र व दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के लॉग रेंज पर पहुंचना होगा। उसी के बाद सुबह आठ बजे बाद उन्हें भर्ती में शामिल नहीं किया जा सकेगा।
4 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
इन पदों के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत और कुल 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। बीए, बीकाम, बीएससी आदि उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए 10वीं में 45 प्रतिशत अंकों हों। सैनिक लिपिक पद के लिए प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक तथा 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होने चाहिए।
5 of 5
सेना भर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा 12 में अंग्रेजी, गणित, एकाउंटेंट, बुक कीपिंग का अध्ययन भी जरूरी है। सैनिक ट्रेड्समैन वाद्ययंत्र पद को 10वीं पास। सफाई वाला और मसालची ट्रेड को 8वीं पास होना चाहिए। सैनिक सामान्य ड्यूटी पद को भर्ती की तिथि तक साढे सत्रह से 21 वर्ष। सैनिक लिपिक व सैनिक ट्रेड्समैन के लिए आयु साढ़े सत्रह से 23 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को प्रमाण पत्र व अभिलेखों, फोटो को साथ लेकर जाना होगा।