{"_id":"5aa6635a4f1c1b094a8b4cd7","slug":"haryana-jat-panchayat-big-decision-no-condolence-lunch-no-dj-playing-in-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक फैसलाः मृत्युभोज पर बैन, 13 की जगह 7 दिन रहेगा शोक, नहीं बजेगा डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक फैसलाः मृत्युभोज पर बैन, 13 की जगह 7 दिन रहेगा शोक, नहीं बजेगा डीजे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Mar 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
khap panchayat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के एक गांव में बड़ा ही ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिसके तहत मृत्यु भोज पर प्रतिबंध रहेगा और किसी भी कार्यक्रम में डीजे नहीं बजेगा। हरियाणा के रोहतक में जाट समाज के नेहरा गौत्र में अब मृत्यु भोज नहीं दिया जाएगा। साथ ही किसी व्यक्ति की मौत पर 13 दिन की जगह अब सात दिन शोक मनाया जाएगा।
रविवार को रोहतक की छोटूराम धर्मशाला में हुए नेहरा खाप के सम्मेलन में यह सामाजिक फैसला लिया गया। सम्मेलन में रोहतक के अलावा, सिरसा, जींद, सोनीपत, झज्जर व गुड़गांव से भी समाज के लोगों ने शिरकत की। नेहरा खाप के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए नेहरा खाप द्वारा जनजागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
अभियान को शुरू करने से पहले रोहतक में खाप का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बुलाया गया। इसमें प्रस्ताव पास किया गया कि नेहरा खाप में मृत्यु भोज नहीं दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। शादी समारोह में डीजे के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भी चलेगा, क्योंकि एक शिक्षित नारी ही तीन परिवारों को शिक्षित कर सकती है।

प्रत्येक सदस्य से दो दो पेड़ लगाने का संकल्प लिया
Jat reservation
- फोटो : अमर उजाला
आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाना चाहिए, ताकि वे देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को सक्षम बनाने के लिए विकास कौशल संस्थानों का निर्माण कर उन्हें प्रशिक्षित करने का काम कर रही है, लेकिन युवा नशे के दल दल में फंस कर अपना जीवन खराब कर लेते है। पूर्व मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और महापुरूषों के जीवन से प्ररेणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। नेहरा खाप के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। साथ ही नेहरा खाप के सदस्यों ने पर्यावरण बचाने के लिए प्रत्येक सदस्य से दो दो पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इसके अलावा सम्मेलन में शहीदों की वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह व शॉल भेट कर सम्मानित किया गया।
शहीद परिवारों को किया सम्मानित, बनेगा राहत कोष
नेहरा खाप के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा ने भिवानी के शहीद प्रदीप कुमार, झज्जर के गांव गुढ़ा के शहीद ओमप्रकाश व शहीद धर्मबीर, कबुलपुर गांव के शहीद जयदेव एव शहीद प्रसन्न की वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता के लिए राहत कोष की स्थापना की घोषणा की। इस अवसर पर सम्मेलन आयोजक दलबीर सिंह नेहरा, जगत सिंह, राजस्थान से नेहरा खाप के प्रधान बजरंग लाल, यूपी से सुभाष नेहरा, पंजाब से लच्छीराम नेहरा, मीडिया प्रभारी अमित नेहरा, सतबीर नेहरा एडवोकेट, आजाद सिंह नेहरा, उदय बीर बरसोला, राकेश एडवोकेट, संदीप निंदाना व महेन्द्र नयाना ने भी खाप के लोगों को संबोधित किया।
प्रदेश में नेहरा गोत्र का सबसे बड़ा सीएम का गांव निंदाना
प्रदेश के अंदर रोहतक जिले में नेहरा गोत्र के सबसे ज्यादा लोग रहते हैं। इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव को निंदाना को खाप का सबसे बड़ा गांव माना जाता है। इसके अलावा सिरसा, झज्जर, सोनीपत व गुड़गांव में भी खाप के लोग हैं।