फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद की पत्नी से खट्टर सरकार ने पूछा सवाल- क्या देवर से शादी करोगी?

Sun, 04 Jun 2017 09:13 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana Govt Insulted Her Family Says mandeep singh wife
- फोटो : File Photo
मनदीप सिंह के शहीद होने के बाद सरकार ने उनकी पत्नी से पूछा- क्या आपने मनदीप सिंह के भाई से शादी कर ली है या फिर भविष्य में करने का इरादा है? 
Haryana Govt Insulted Her Family Says mandeep singh wife
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हरियाणा सरकार पर ये आरोप लगाए हैं जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए कुरुक्षेत्र जिले के मंदीप सिंह की पत्नी ने। मंदीप सिंह के परिवार ने हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 
Haryana Govt Insulted Her Family Says mandeep singh wife
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा पुलिस में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात शहीद मनदीप की पत्नी प्रेरणा का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने उनके पति की शहादत को पूरी तरह से भुलाकर अपमानित किए जाने वाले सवाल पूछे हैं। प्रेरणा के परिवार का कहना है कि पिछले दिनों जिला सैनिक बोर्ड से एक लेटर भेज कर पूछा गया था कि क्या प्रेरणा ने शहीद मनदीप सिंह के भाई संजीव कुमार से शादी कर ली है या फिर भविष्य में करने का इरादा है? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Govt Insulted Her Family Says mandeep singh wife
शहीद मंदीप की पत्नी का आरोप
इस सवाल से आहत परिवार का कहना है कि एक तो वे पहले ही परेशान हैं, उस पर इस तरह के तिरस्कृत करने वाले सवाल पूछना प्रताड़ित करना है। प्रेरणा का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाती हैं और अब उन पर ही शक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Haryana Govt Insulted Her Family Says mandeep singh wife
सरकार उनसे शपथपत्र तक मांग रही है कि कहीं उन्होंने देवर से शादी तो नहीं कर ली या क्या भविष्य में करने की योजना है? प्रेरणा का कहना है कि यह किस किस्म का सवाल है। एक महिला होने के नाते मेरे लिए यह अपमानजनक स्थिति है और एक शहीद की शहादत का अपमान है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed