सरकार ने स्नैचरों से तंग आकर एक नई व्यवस्था शुरु की है। इसके तहत अब आप स्नैचरों की सूचना दो और एक लाख इनाम पाओ।
2 of 7
स्नैिचिंग
- फोटो : demo pics
दरअसल, हरियाणा में चेन और पर्स को छीनने वाले अपराधी की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये की नकद इनाम राशि दी जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में पुलिस विभाग से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित एक बैठक में दी गई।
बैठक में मुख्यमंत्री ने मानेसर के लिए डीसीपी स्तर के अधिकारी को नियुक्त करने और बहादुरगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त करने के लिए भी अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।
4 of 7
बैग स्नैचिंग
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री ने बैठक में दादरी और हांसी जिला में महिला पुलिस स्टेशन स्थापित करने तथा छह उपमंडलों में महिला पुलिस स्टेशन स्थापित करने के लिए अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दी।
5 of 7
Haryana CM Manohar lal khattar
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में मुख्यमंत्री ने 1200 सिपाहियों के पदों को सब-इंस्पेक्टर के पद पर तबदील करने की भी अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में आवश्यकतानुसार नए पुलिस स्टेशनों के सृजन की भी सैद्धांतिक मंजूरी दी।