{"_id":"603246c67242d1018d389ca3","slug":"haryana-farmer-destroys-wheat-crop-after-rakesh-tikait-call","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत के बयान के बाद किसान ने खड़ी फसल जोत दी, बोला- आग लगाते तो प्रदूषण होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत के बयान के बाद किसान ने खड़ी फसल जोत दी, बोला- आग लगाते तो प्रदूषण होता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जींद में किसान ने खड़ी फसल जोत दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिसार के खरक पूनिया और बालसमंद में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था कि सरकार कह रही है कि किसान को फसल की कटाई करनी है। दो महीने में अपने आप बॉर्डर से उठ जाएंगे। अगर सरकार ने ज्यादा परेशान किया तो किसान अपनी खड़ी फसल में आग लगा देगा और एक फसल की कुर्बानी देकर आंदोलन को जिंदा रखेगा।
2 of 5
खड़ी फसल को जोतता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत के इस बयान का अब असर हो रहा है। हरियाणा के जींद जिले में एक किसान ने अपनी फसल को जोत दिया है। मामला जींद के गुलकनी गांव है। यहां के किसान राममेहर ने अपनी दो एकड़ गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।
3 of 5
खड़ी फसल को जोतता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर राममेहर ट्रैक्टर-हैरो लेकर अपने खेत में पहुंचे और करीब दो एकड़ खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर इसे नष्ट कर दिया। इस दौरान राममेहर व अन्य किसानों ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। इस पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया था कि यदि जरूरत पड़ी तो किसान अपनी फसलों को जला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसान राममेहर।
- फोटो : अमर उजाला
इसको देखते हुए ही गुलकनी गांव में किसान ने अपनी गेहूं की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया है। किसान राममेहर के अनुसार यदि फसल तैयार होने के बाद जलाने की नौबत आती तो यह सही नहीं होता। फसल जलाने से प्रदूषण होता और सरकार जुर्माना भी लगाती और केस भी होता।
विज्ञापन
5 of 5
किसान ने नष्ट की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अभी फसल पर और भी खर्च होना था। ऐसे में पहले ही फसल को जोतकर उसे नष्ट कर दिया गया है। राममेहर के पास 10 एकड़ जमीन है और उन्होंने दो एकड़ फसल को नष्ट कर दिया है। हालांकि राकेश टिकैत ने किसानों से ऐसा न करने की अपील की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।