{"_id":"5b4838ae4f1c1b5d478b6596","slug":"haryana-connection-to-murder-of-don-munna-bajrangi-in-bagpat-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का हरियाणा कनेक्शन, पिस्टल पहुंचाने वाला छिपा है यहां!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का हरियाणा कनेक्शन, पिस्टल पहुंचाने वाला छिपा है यहां!
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत की जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का हरियाणा कनेक्शन सामने आया है। सुनील राठी तक पिस्तौल पहुंचाने वाला यहां छिपा हो सकता है। आगे जानिए पूरा मामला...
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत की जेल में हत्या के मामले के तार हरियाणा से जुड़े लग रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि जेल में सुनील राठी को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला गैंग का सदस्य हरियाणा में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ छिपा है। बागपत पुलिस ने गोपनीय तरीके से गिरोह के सदस्य की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस से भी इसके लिए सहयोग मांगा गया है। हालांकि कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
बागपत की जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सुनील राठी पर लगा था। जेल से ही पुलिस को एक पिस्टल भी मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील राठी को जिस गिरोह के सदस्य ने पिस्टल पहुंचाई थी, उसके हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के बवाना में गिरोह के अन्य साथियों के छिपे होने की आशंका है। बागपत निवासी उक्त सदस्य घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
बागपत पुलिस ने गोपनीय तरीके से सुनील राठी गैंग के इस सदस्य को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के बवाना में भी बागपत की पुलिस टीम खोजबीन कर रही है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बागपत पुलिस ने गिरोह के सदस्य को पकड़वाने में सहयोग मांगा है। पुलिस भी सुनील राठी गिरोह के सदस्य को पकड़वाने में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
जेल में किसके माध्यम से पिस्टल पहुंचाई गई। इसकी जांच कराई जा रही है। जिस गिरोह के सदस्य पर पिस्टल जेल तक पहुंचाने का शक है, उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- जयप्रकाश, एसपी बागपत
- जयप्रकाश, एसपी बागपत