हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास से सचिवालय तक साइकिल चलाकर गए, फिर उन्होंने एक ट्वीट भी किया। सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट में लिखा कि साइकिल चलाकर जाना सुखद अनुभव रहा। वर्ल्ड साइकिल डे है और साइकिल स्वास्थ्य के लिए तो बेहद जरूरी है ही, साइकिल परिवहन का एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से उचित एवं टिकाऊ साधन भी है।
साइकिल चलाकर सरकारी आवास से सचिवालय पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, ट्वीट भी किया
सीएम ने ट्वीट किया कि साइकिलिंग एक ऐसा व्यायाम है, जिसे हर रोज बस कुछ मिनट करके आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। अतः वर्ल्ड साइकिल डे से ही आप साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। आजकल की दिनचर्या में अगर आपको स्वस्थ रहना है तो साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई एक्सरसाइज होगी।
#WorldBicycleDay के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित निवास से हरियाणा सचिवालय तक साइकिल से सफर करना सुखद अनुभव रहा !
साइकिल स्वास्थ्य के लिए तो बेहद जरुरी है ही बल्कि साइकिल परिवहन का एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से उचित एवं टिकाऊ साधन भी है। pic.twitter.com/U3Oh3dndDa
— Manohar Lal (@mlkhattar) June 3, 2019
मुख्यमंत्री ने कहा यदि समाज के हर वर्ग के लोग अपनी दिनचर्या में साइकिल का प्रयोग करेंगे तो इससे स्वास्थ्य भी अच्छा होगा और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने फरीदाबाद, करनाल और गुरुग्राम में साइकिल ट्रैक बनाने की मंजूरी दे दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी दिनचर्या में साइकिल का प्रयोग करें।
इसके अलावा, भविष्य में पंचकूला, हिसार, रोहतक में भी साइकिल ट्रैक बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, एचएलआरडीसी के चेयरमैन अजय गौड़ सहित अनेक अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे।