फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you head out for Diwali shopping, check for a parking spot first.

Chandigarh News: दिवाली की खरीदारी के लिए निकलें तो पहले देख लें पार्किंग की जगह

Wed, 28 Oct 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
If you head out for Diwali shopping, check for a parking spot first.
चंडीगढ़। दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच जाम से बचने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। 28 अक्तूबर से 8 नवंबर तक शहर के 20 सेक्टरों और मनीमाजरा के बाजारों में आने वाले लोग निर्धारित सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग करने वाले वाहनों को टो किया जा सकता है या क्लैंप लगाया जा सकता है। लोगों से छोटी दूरी के लिए पैदल जाने, कार पूलिंग अपनाने और व्यस्त समय में यात्रा से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन

बाजार जाने से पहले तय करें पार्किंग
त्योहारी सीजन में बाजारों के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम और पार्किंग की समस्या पैदा हो सकती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को बाजार पहुंचने से पहले पार्किंग स्थल की जानकारी लेने की सलाह दी है। स्कूलों में पार्किंग की सुविधा स्कूल समय के बाद और छुट्टियों के दिन पूरे समय उपलब्ध रहेगी। पुलिस ने कहा है कि वाहन निर्धारित जगह पर ही खड़े करें, ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो और दूसरे वाहनों के लिए भी पर्याप्त जगह बनी रहे।
विज्ञापन

इन सेक्टरों में मिलेगी पार्किंग की सुविधा
सेक्टर-8: गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-8बी।
सेक्टर-15: गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-15सी, गुरुद्वारा साहिब के पास।
सेक्टर-18: गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-18डी।
सेक्टर-19: गवर्नमेंट हाई स्कूल, सेक्टर-19डी और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-19सी।
सेक्टर-20: गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर स्कूल, सेक्टर-20बी; गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-20डी।
सेक्टर-22: गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-22ए और गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-22सी।
सेक्टर-29: गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल और गवर्नमेंट हाई स्कूल, सेक्टर-29बी; गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-29ए।
सेक्टर-30: गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-30।
सेक्टर-32: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-32सी।
सेक्टर-34: गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-34सी।
सेक्टर-35: जीएमएच स्कूल, सेक्टर-35डी और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-35सी।
सेक्टर-36: जीएमएच स्कूल, सेक्टर-36सी।
सेक्टर-37: जीएमएच स्कूल और जीएमएस, सेक्टर-37सी।
सेक्टर-38: जीएमएच स्कूल, सेक्टर-38डी।
सेक्टर-40: जीएमएच स्कूल, सेक्टर-40ए और गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सेक्टर-40बी।
सेक्टर-41: गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सेक्टर-41डी, बड़हेड़ी।
सेक्टर-44: गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-44।
सेक्टर-45: गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-45डी।
सेक्टर-46: गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46 की पार्किंग और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-46डी।
सेक्टर-47: गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-47सी।
मनीमाजरा: गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मनीमाजरा; बस स्टैंड के पास गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल और गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, मनीमाजरा।
फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर पार्किंग की मनाही
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने या पार्क करने से बचने के निर्देश दिए हैं। गाड़ी में मोबाइल, नकदी या अन्य कीमती सामान छोड़कर न जाएं। वाहनों में छोड़े गए सामान के नुकसान या चोरी के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर-1073 या आपातकालीन नंबर 112 पर करें संपर्क
पुलिस ने जाम में धैर्य बनाए रखने, बेवजह हॉर्न न बजाने और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यदि किसी वाहन को टो किया जाता है या क्लैंप लगाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर सकता है। पुलिस के अनुसार, निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल और नागरिकों का सहयोग बाजारों में यातायात सुचारु रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed