फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका में 7 फुट 6 इंच लंबे भारतीय सिख के इस हैरतंगेज कारनामे ने उड़ाए होश, VIDEO वायरल

Mon, 03 Jun 2019 03:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 03 Jun 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
America's Got Talent 2019, Worlds Tallest Indian Policeman Jagdeep Scary Act
भारतीय का हैरतंगेज कारनामा - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में सात फुट छह इंच लंबे भारतीय सिख पुलिस वाले ने ऐसा हैरतंगेज कारनामा दिखाया कि पूरी दुनिया देखती रह गई। इस करतब का वीडियो वायरल हो रहा है, आप भी देखिए यहां...
America's Got Talent 2019, Worlds Tallest Indian Policeman Jagdeep Scary Act
भारतीय का हैरतंगेज कारनामा - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के मशहूर टीवी शो अमेरिका गॉट टैलेंट के मंच पर दुनिया के सबसे लंबे पुलिस वाले जगदीप ने अपने साथ कमलजीत के साथ होश उड़ा देने वाला करतब करके दिखाया। पंजाब पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से टैलेंट शो का वीडियो शेयर करते हुए तारीफ की। क्लिक करके देखें वीडियो...

America's Got Talent 2019, Worlds Tallest Indian Policeman Jagdeep Scary Act
भारतीय का हैरतंगेज कारनामा - फोटो : अमर उजाला
करतब इतना खतरनाक था कि जजों के मुंह खुले रह गए। दुनिया भर के लोगों ने एक जून को यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो को देखा और दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। सात फुट छह इंच लंबे जगदीप सिंह के चारों ओर रखे गए 31 नारियल और तीन तरबूज को कमलजीत ने आंखों पर पट्टी बांधकर तीन फुट लंबे भारी भरकम हथोड़े से तोड़ा और दोनों ने यह कारनामा एक मिनट 55 सेकेंड में करके दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
America's Got Talent 2019, Worlds Tallest Indian Policeman Jagdeep Scary Act
भारतीय का हैरतंगेज कारनामा - फोटो : अमर उजाला
शो के जज गैब्रेले यूनियन और जूलियन हाउग ने इस करतब को अतुलनीय और दुनिया का सबसे साहसी कदम बताया। वीर खालसा ग्रुप से ताल्लुक रखने वाले जगदीप व कमलजीत को विशेष आमंत्रण देकर मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया था। उनके साथ बतौर मैनेजर गए करणजीत ने चार सदस्यीय जजों के सामने जगदीप व कमलजीत के बारे में परिचय देते हुए उनके कारनामों के बारे में बताया।

 
विज्ञापन
America's Got Talent 2019, Worlds Tallest Indian Policeman Jagdeep Scary Act
जगदीप बाजवा - फोटो : अमर उजाला
जगदीप सिंह बाजवा पेशे से पुलिसवाले हैं। इनकी हाइट 7 फुट 6 इंच है। इनका वजन 190 किलो है और इनके जूते का नंबर 19 है। द ग्रेट खली की हाइट 7 फुट 1 इंच है। जगदीप बाजवा न सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले हैं। पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए जगदीप बाजवा 18 सालों से पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं। अपनी कद काठी के कारण इन्हें स्पेशल यूनिफॉर्म सिलवानी पड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed