देखिए, कैबिनेट मंत्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए
पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बाबा रामदेव के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री योगा करते हुए नजर आए। आप भी देखिए तस्वीरें।
देखिए, कैबिनेट मंत्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए
योग गुरु बाबा रामदेव और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच योग का रोचक मुकाबला हुआ। रामदेव ने मुख्यमंत्री को मंच पर बुला लिया और दोनों साथ-साथ योगाभ्यास करने लगे। बाबा की दक्षता पर तो किसी को संदेह नहीं था। सीएम भी हर आसन ताल से ताल मिला कर कर रहे थे। तभी बाबा ने मंच से घोषणा की कि अब वह आज का अंतिम आसन करेंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने घड़ी देखते हुए कहा कि अभी 15 मिनट बाकी हैं योगाभ्यास जारी रखिए।
देखिए, कैबिनेट मंत्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए
रामबिलास शर्मा और अनिल विज के साथ बाबा रामदेव की हंसी-ठिठोली चल रही थी कि उन्होंने मंच के ठीक सामने बैठे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी इसमें शामिल कर लिया। बाबा रामदेव बोले-मुझे कल ही पता चला कि मैं और विज तो छड़े (कुंवारे) थे, हमारे मुख्यमंत्री भी छड़े हैं। यानी तीन-तीन छड़े, इनको योगासन करने में दिक्कत नहीं है।
देखिए, कैबिनेट मंत्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए
भ्रामरी आसन का अभ्यास कराते हुए बाबा रामदेव ने पेट को अपनी दोनों हथेलियों में समेट लिया। ऐसा कर पाना बाकी लोगों के लिए कठिन ही था, फिर भी सामने बैठे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा कोशिश कर रहे थे कि बाबा बोले- ‘शर्मा जी बस हाथों के बीच दो फुट का ही फासला रह गया है। पंडितों ने लोगों का भला तो किया है लेकिन खीर भी खाई है। पेट पर असर तो दिखेगा ही।’ इस पर मैदान ठहाकों से गूंज उठा।
देखिए, कैबिनेट मंत्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए
हरियाणा के योग ब्रांड एम्बेसेडर बाबा रामदेव ने सोमवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों और विधायकों के अलावा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जजों और सरकारी अधिकारियों को योगाभ्यास किया। योगगुरु ने कहा कि योग से ही राजयोग बनता है, इसलिए सभी इसका नियमित अभ्यास करें।