फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा ने सपना चौधरी को नहीं, टिक टॉक गर्ल सोनाली फोगाट को ही क्यों दिया टिकट, वजह आई सामने

Mon, 07 Oct 2019 04:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Oct 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Sapna Choudhary, Tik Tok Girl Sonali Phogat vs Kuldeep Bishnoi
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा ने सपना चौधरी को नहीं, बल्कि टिक टॉक गर्ल सोनाली फोगाट को हरियाणा विधानसभा चुनाव टिकट दिया। आखिर क्यों, इसकी असली वजह सामने आ गई है।
haryana assembly elections 2019, Sapna Choudhary, Tik Tok Girl Sonali Phogat vs Kuldeep Bishnoi
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
डांसर सपना चौधरी व एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल भी हरियाणा में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा की दहलीज लांघने का सपना देख रहे थे, लेकिन दोनों का सपना टूट गया। रॉकी को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र कैथल से भाजपा टिकट नहीं मिल पाया, जबकि सपना चौधरी पूरे प्रदेश में कहीं से भी टिकट का दम भर रही थीं। भाजपा ने उन्हें भी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है।
haryana assembly elections 2019, Sapna Choudhary, Tik Tok Girl Sonali Phogat vs Kuldeep Bishnoi
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
इनसे किस्मत वाली तो टिक टॉक गर्ल सोनाली फोगाट निकली, जो फतेहाबाद की होने के बावजूद हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट हासिल करने में सफल रहीं। दरअसल, टिक टॉक पर मशहूर टीवी कलाकार सोनाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी थीं, जिसका उन्हें लाभ मिला। फोगाट के टिकटॉक पर लगभग 1.20 लाख फॉलोअर हैं और उन्होंने लगभग 175 वीडियो बनाए हैं जो हरियाणा में खासकर युवा मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Sapna Choudhary, Tik Tok Girl Sonali Phogat vs Kuldeep Bishnoi
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली की लोकप्रियता को भांपते हुए ही भाजपा ने छोटे पर्दे की इस अभिनेत्री को मौजूदा विधायक बिश्नोई के खिलाफ मैदान में उतारा है। अब कुलदीप बिश्नोई के सामने 52 साल का पारिवारिक गढ़ आदमपुर बचाने की चुनौती है। यहां से 1967 के पहले चुनाव में हरिसिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद से इस सीट पर भजनलाल परिवार का दबदबा आज तक कायम रहा है लेकिन अब उनकी मुश्किलें भाजपा ने यहां से सेलिब्रेटी सोनाली फोगाट को उतारकर बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Sapna Choudhary, Tik Tok Girl Sonali Phogat vs Kuldeep Bishnoi
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तव में भाजपा ने सोनाली को भजनलाल परिवार का गढ़ भेदने के लिए ही मैदान में उतारा है। आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई पिछली बार जीते थे। भाजपा सोनाली के जरिए कुलदीप को चुनावी दंगल में चित करना चाहती है। सोनाली फोगाट फतेहाबाद जिले के भूठन गांव से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक किसान हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। सोनाली ने दूरदर्शन पर आठ साल तक काम किया। आदमपुर से भाजपा टिकट मिलते ही टिकटॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed