फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'निरोगी काया सुखी जीवन' चाहिए तो आयुर्वेद के ये नियम अपना लीजिए, बीमार नहीं पड़ेंगे कभी

Mon, 07 Oct 2019 04:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Oct 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Rules of Ayurveda Effective Remedies for Good Health and Fitness
फाइल फोटो
सुखद जीवन जीने के हर ज्ञान को आयुर्वेद ने खुद में समेट रखा है। इसमें शरीर की रक्षा और रोग निवारण दोनों के लिए व्यवस्थित और क्रमबद्ध ज्ञान उपलब्ध है। बस जरूरत है, इसे अपनाने की। विशेषज्ञ कहते हैं कि आयुर्वेद को जिसने अपने जीवन में ढाल लिया, वह व्यक्ति कभी बीमार नहीं पड़ सकता। हालांकि इसके लिए आयुर्वेद के नियमों को सख्ती से लागू करना होगा और फिर आप देखेंगे कि आपके जीवन में किस तरह से बदलाव आता है। मानसिक व शारीरिक संतुलन ही आयुर्वेद है। आइए जानते हैं आयुर्वेद के उन नियमों को, जिन्हें अपनाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।
Rules of Ayurveda Effective Remedies for Good Health and Fitness
फाइल फोटो
सुबह उठने और उसके बाद का नियम
आपको सूर्योदय से पहले उठना होगा। नितकर्म करने के बाद 25-30 मिनट तक व्यायाम या योग करें, जो शारीरिक मजबूती प्रदान करेगा। मानसिक मजबूती के लिए ध्यान (मेडिटेशन) करें। यह कम से कम 48 मिनट का होना चाहिए। शुरुआत में कुछ समय के लिए करें। फिर इसका समय धीरे-धीरे बढ़ाएं। आयुर्वेद में शारीरिक व मानसिक दोनों की मजबूती की बात कही गई है। आप भले ही शरीर बना लें, मगर जब तक मन शांत नहीं होगा, तब उस शरीर का कोई फायदा नहीं।
Rules of Ayurveda Effective Remedies for Good Health and Fitness
फाइल फोटो
नाश्ता कैसा करें
ध्यान करने के बाद स्नान कर लें। उसके बाद नाश्ते की बारी आती है। कहा जाता है कि लोगों को हैवी नाश्ता करना चाहिए लेकिन आयुर्वेद कुछ और कहता है। आयुर्वेद के मुताबिक, नाश्ता उतना ही करें, जितना आपका शरीर आसानी से पचा ले। नाश्ते में मौसम के मुताबिक ताजी सब्जी (कोई भी हरी सब्जी) और रोटी ले सकते हैं। रोटी में गेहूं की बजाय मक्के की रोटी लें। यदि सर्दी है तो बाजरे का इस्तेमाल करें। गेहूं की रोटी का इस्तेमाल दिन के खाने में करें। देसी घी जरूर लें। घी यदि गाय का हो तो काफी फायदा करेगा। यह दिमाग को शांत करता है। इसमें एक बात का ध्यान रखना होगा। कई लोग अक्सर करते भी हैं कि रात की सब्जी बची थी। सुबह उसे गर्म कर खा लिया। यह सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rules of Ayurveda Effective Remedies for Good Health and Fitness
फाइल फोटो
दोपहर का भोजन कैसा हो
आयुर्वेद के मुताबिक, संतुलित भोजन वही है, जिसमें छह रस मौजूद हों। ये रस हैं मधुर (मीठा), लवण (नमकीन), अम्ल (खट्टा), कटु (कड़वा), तिक्त (तीखा) और कषाय (कसैला)। इसका मतलब है कि खाने में सब्जी, रोटी, दाल, चावल के साथ सलाद, आचार, मिर्च, रायता और कुछ मीठा भी होना चाहिए। यहां भी इस बात का ध्यान रखना है कि छह रस के चक्कर में खाना हैवी न हो जाए। जितनी शरीर की क्षमता हो, उतना ही खाइए। खाना खाने के बाद कुछ आराम भी करें। दफ्तर में काम करने वाले व्यक्ति हर डेढ़ घंटे बाद काम से दस मिनट का विश्राम से लें। इससे उनकी काम करने की क्षमता बढ़ेगी और मन भी शांत रहेगा। रात के खाने से पहले एक कप चाय या कॉफी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Rules of Ayurveda Effective Remedies for Good Health and Fitness
फाइल फोटो
रात में खाने के बाद न करें सैर
कोशिश करें कि रात का खाना जितना जल्दी हो सके खा लें। खाना हल्का रखें और ऐसा हो जो पचने में आसान हो। खाना खाना के बाद अक्सर लोग सैर करते हैं, जो गलत है। खाना खाने के बाद सौ कदम चलें और बायीं करवट लेकर 48 मिनट लेट जाएं। इसके पीछे आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का तर्क है कि खाना खाने के बाद एंजाइम सक्रिय होने चाहिए और एंजाइम के लिए प्रॉपर ब्लड फ्लो चाहिए होता है। नेचुरल ब्लड फ्लो इंटेस्टाइन और लिवर की तरफ होता है, लेकिन जैसे ही हम सैर करते हैं या चलते हैं तो मसल्स नेचुरल ब्लड फ्लो को अपनी तरफ मोड़ लेते हैं। इससे आर्गन ठीक ढंग से काम नहीं करते हैं और एंजाइम नहीं बनते। इससे खाना पचता नहीं है। बायीं करवट लेने के पीछे का तर्क है कि खाना स्टमक में पहुंच जाता और उसे पचने की प्रॉपर जगह मिलती है। दायीं तरफ लिवर है। दायीं तरफ लेटने से स्टमक को जगह नहीं मिलती। खाना खाने के बाद दूध ले सकते हैं। यदि कोई कफ विकृति का है तो उसे दूध नहीं लेना चाहिए। दफ्तर देर से लौटने वाले भी यह तरीका अपना सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed