Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   1.72 lakh mutation cases are still pending in Haryana.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में अभी भी 1.72 लाख इंतकाल के मामले लंबित

विज्ञापन
भू-अभिलेख निदेशालय ने दिए निस्तारण के निर्देश, ऑटो म्यूटेशन में भी आ रही दिक्कत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में इंतकाल (म्यूटेशन) के लंबित मामलों का अभी समाधान नहीं हो पा रहा है। अभी भी राज्य में 1 लाख 72 हजार 834 इंतकाल के मामले लंबित हैं। राजस्व विभाग ने इन लंबित मामलों के निस्तारण का लक्ष्य तय किया है। इन लंबित मामलों के कारण स्वत: इंतकाल में भी दिक्कत आ रही है।

राज्य में 20 अगस्त से कानूनगो और पटवारी हड़ताल पर चले गए थे। इस कारण करीब 10 दिन इंतकाल के लंबित मामलों के निस्तारण में परेशानी रही। बीती 29 सितंबर से धान की खरीद का कार्य शुरू हो गया था इसलिए 20 सितंबर के बाद से पटवारी फसलों के मिलान-सत्यापन में जुटे रहे। अब लंबित मामलों के निस्तारण के लिए भू-अभिलेख निदेशालय ने निर्देश दिए हैं। दरअसल, अलग-अलग स्तर पर इंतकाल लंबित हैं। भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉ. यशपाल का कहना है कि पटवारियों को इंतकाल के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा में जिलावार लंबित इंतकाल :

जिला लंबित इंतकाल
फरीदाबाद 13,427
गुरुग्राम 11,983
सोनीपत 11,890
पानीपत 11,367
अंबाला 11,316
जींद 11,055
झज्जर 9,821
पलवल 9,596
भिवानी 9,514
रेवाड़ी 9,266
कुरुक्षेत्र 8,258
कैथल 7,224
चरखी दादरी 2,623
फतेहाबाद 4,144
हांसी 3,434
हिसार : 5,640
यमुनानगर 5,637
करनाल 4,194
महेंद्रगढ़ 4,171
मेवात 5,615
सिरसा 4,479
रोहतक 4,351
पंचकूला 3,829
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed