{"_id":"59e9bc5c4f1c1ba7678b6a1f","slug":"harshita-dahiya-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्षिता दहिया मर्डर केस में आया नया मोड़, जीजा दिनेश ने कबूला- मैंने ही हत्या करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षिता दहिया मर्डर केस में आया नया मोड़, जीजा दिनेश ने कबूला- मैंने ही हत्या करवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 20 Oct 2017 05:07 PM IST
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया मर्डर केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। दरअसल उसके जीजा दिनेश कराला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पानीपत डीएसपी देशराज ने इसकी पुष्टि की और बताया कि दिनेश में पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि हर्षिता की हत्या उसी ने कराई है। डीएसपी ने बताया कि हर्षिता के जीजा दिनेश कराला को शुक्रवार को पानीपत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दिनेश ने पुलिस को बताया कि हर्षिता की हत्या में चार लोग शामिल थे। यह लोग उससे जेल व पेशी के दौरान मिलने भी आते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दिनेश कराला से पूछताछ तेज कर दी है।
विज्ञापन

Brother-in-law of #Haryana singer #HarshitaDahiya accepted during interrogation that he was behind her murder: Dy SP Panipat Desh Raj
— ANI (@ANI) October 20, 2017
Haryana Police produced singer & dancer #HarshitaDahiya's brother-in-law Dinesh in Panipat Court & he was sent to 4 day Police custody.
— ANI (@ANI) October 20, 2017
बहन बोली थी कि हत्या उसके जीजा दिनेश ने कराई
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
बता दें कि हर्षिता की बहन लता ने पुलिस के सामने पेश होकर खुलासा किया था कि हर्षिता की हत्या उसके जीजा दिनेश ने कराई है। दिनेश पर हर्षिता की मां की हत्या का आरोप है, इसलिए वह तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर हर्षिता से रेप का भी आरोप है, मां हर्षिता से रेप की गवाह थी। हर्षिता अपनी मां के मर्डर की मुख्य गवाह थी और कुछ दिनों बाद उसकी गवाही होनी थी। उससे पहले ही दिनेश ने हर्षिता की हत्या करवा दी।
जांच में पता चला कि हर्षिता दहिया अपनी मां की हत्या और अपने ऊपर हुए जुल्मों का बदला जीजा दिनेश कराला से लेना चाहती थी। उसने कुछ साल पहले नरेला में दिनेश को खुद गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया था। नरेला थाने में हर्षिता दहिया पर दिनेश कराला की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। दिनेश भी बदला लेने के लिए जेल में बैठकर अपने गुर्गों से रेकी करवा रहा था और आखिरकार वह हर्षिता की हत्या कराने में सफल भी रहा।
पुलिस की जांच में पता चला कि हर्षिता का असली नाम गीता था और उसने सिंगर व डांसर बनने से पहले नाम बदल कर हर्षिता दहिया रख लिया था। दिनेश से दुश्मनी के चलते हर्षिता की दोस्ती काफी समय से कुख्यात अपराधी रविंद्र पुगथला के साथ थी। सोनीपत सीआईए ने पिछले दिनों एक जगह पर दबिश दी थी। रविंद्र पुगथला तो फरार हो गया था, लेकिन उसके दो साथी व हर्षिता दहिया वहां पर मिले थे।

ये था मामला
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी निवासी हरियाणवी गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया (23) नरेला, दिल्ली स्थित स्वतंत्र नगर में रहती थी। वह मंगलवार को चमराड़ा गांव में किसान मिशन कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
दोपहर बाद करीब दो बजे आई-10 कार में तीन अन्य साथियों के साथ वापस नरेला जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा के लिए निकली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी।
गाड़ी से बदमाश उतरे और उन्होंने ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और हर्षिता पर अंधाधुंध गोलिया बरसा दीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हर्षिता को 10-12 गोलियां मारी गईं।
तीन गोलियां उसके शरीर में मिली हैं। इनमें से दो गोली उसके सिर के पिछले हिस्से और एक छाती में मिली है। बाकी गोलियां उसके शरीर से पार निकल गईं। ज्यादातर फायर छाती और उससे ऊपर लगे हैं। केवल एक गोली बाएं हाथ पर लगी है।