देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने
पंजाब में लुधियाना जिले के रहने वाले पंजाबी युवक ने एक अनोखी कारीगरी के चलते ऑस्ट्रेलिया में 'टर्मिनेटर' को अपना दीवाना बना दिया है। देखिए, पूरा मामला। -रिपोर्ट: कंवरपाल, लुधियाना।
देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने
ये कारीगरी है हेयर पोट्रेट। लुधियाना के छोटे से कस्बे गुरुसर सुधार के नौजवान गोरकी गिल को सिर के बाल तराश कर उन पर किसी का भी पोट्रेट बनाने में महारत हासिल है। उनकी इस कला के सभी दीवाने हो रहे हैं। खास कर हालीवुड स्टॉरों में इसका जबरदस्त क्रेज है।
देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने
हॉलीवुड के नामी एक्शन स्टार एवं टर्मिनेटर के नाम से मशहूर आरनॉल्ड सुआरजेनेगर ने ऑस्ट्रेलिया में गोरकी गिल की तारीफों के कसीदे पढ़े तो उसकी गूंज लुधियाना में सुनाई देने लगी। गोरकी गिल ने बताया कि इसमें किसी तरह के रंग का उपयोग नहीं किया जाता, केवल बालों को तराश कर तस्वीरों को लोगों के सिर के पिछले हिस्से में बालों पर उकेरा जाता है।
देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने
गोरकी सिर के बालों को तराश कर उस पर किसी का भी पोट्रेट बनाने का काम चुटकियों में ही कर लेते हैं। 27 साल के गोरकी गिल ने विदेशी जमीन पर कई पढ़ाव पार किए हैं। शुरुआती दौर में ही टर्मिनेटर की प्रशंसा का पात्र बन कर गिल ने खुद स्टार बनने की तरफ कदम बढ़ा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के हरमन प्यारे रेडियो शो मिसेल एंड टोमी में भी गिल ने अपनी महारत दिखाई है।
देखिए, पंजाबी युवक की अनोखी कारीगरी, 'टर्मिनेटर' भी दीवाने
गोरकी ने इस शो से पहले टोमी के सिर के बालों को तराश कर टर्मिनेटर का खूबसूरत पोट्रेट बना कर सभी को चकित कर दिया। महज 12 साल की उम्र में वर्ष 2000-01 में आठवीं की पढ़ाई के दौरान गोरकी गिल देश के उत्तरी राज्यों में होने वाली प्रतियोगिताओं में मिट्टी की मूर्ति बनाने की कला का प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीते थे।