{"_id":"59a423b34f1c1b8f018b457b","slug":"gurmeet-ram-rahim-sentenced-to-20-years-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब जेल में ही कटेगी सारी जिंदगी! देखिए और कितने मामलों में आरोपी है राम रहीम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेल में ही कटेगी सारी जिंदगी! देखिए और कितने मामलों में आरोपी है राम रहीम?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim All Cases
साध्वी रेप केस में राम रहीम को 20 की सजा हुई है। अभी और देखिए राम रहीम पर कितने क्रिमिनल केस चल रहे है।
Ram Rahim
जिस मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 20 साल की सजा हुई है, वह मामला साल 2002 में उठा था। साल 2000 में डेरा सच्चा सौदा की एक साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, राष्ट्रपति व मीडिया को एक गुमनाम पत्र भेजा था। पत्र में साध्वी ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर उसके और कई अन्य साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप लगाए थे।
गुरमीत राम रहीम का परिवार
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए। सीबीआई ने जांच में आरोपों को सही पाया और गुरमीत के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोपपत्र दाखिल किया। 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने इस केस में डेरा मुखी को दोषी करार दिया। 28 अगस्त को दस साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार स्वर्गीय राम चंद्र छत्रपति
पत्रकार रामचंद्र हत्याकांड
सिरसा से प्रकाशित सांध्य दैनिक पूरा सच के संपादक रामचंद्र छत्रपति ने साध्वी के गुमनाम पत्र को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डेरा सच्चा सौदा के सेवकों ने 24 अक्तूबर 2002 को उन्हें दिनदहाड़े गोली मार दी। उपचार के दौरान 21 नवंबर 2002 को छत्रपति की मौत हो गई। हत्या में शामिल दो डेरा सेवक मौके पर पकड़े गए। पीड़ित परिवार ने पंजाब एवं हाईकोर्ट से मामले की सीबीआई जांच करवाने की गुहार लगाई। सीबीआई ने डेरा प्रमुख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मामले की सीबीआई अदालत में सुनवाई चल रही है।

डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामला
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या करवाने का आरोप है। इस मामले में रणजीत सिंह के पिता जोगेंद्र सिंह मामले की पैरवी की और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। बाद में सीबीआई ने डेरा प्रमुख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मामला पिछले 12 साल से अदालत में विचाराधीन है।