SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?
सेना की वर्दी पहने लोगों ने गुरदासपुर में जिस जगह से एसपी को साथियों समेत किडनेप किया, वहीं पर एक अन्य कार चालक का शव मिला है। देखिए, मामला।
SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?
इकरार सिंह नामक कार चालक की हत्या कर शव उसी जगह फेंका गया था, जहां से एसपी किडनेप हुए। उसकी इनोवा गाड़ी साथ में ही पेंचर खड़ी थी। शव गांव कोहलिया और कठाणा गांव के बीच मिला है। इकरार भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित गांव भगवाल जट्टां का रहने वाला था।
SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?
पुलिस इसे भी एसपी के अपहरण मामले के साथ जोड़कर देख रही है। आशंका जताई जा रही है कि यदि आतंकियों ने एसपी का अपहरण किया है तो उन्होंने पहले इनोवा चालक को अगवा किया होगा और उसकी गाड़ी पंक्चर होने के बाद उसकी हत्या कर दी होगी। इसके बाद एसपी की गाड़ी से निकलने के लिए अपहरण कर उनकी गाड़ी ले गए हों। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन कुछ बोलने से बच रही है।
SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?
बताया जा रहा है कि लुटेरे आर्मी की वर्दी में आए थे और कुल 5 मेंबर थे। दरअसल इनोवा गाड़ी का मालिक इकरार अपने रिश्तेदारों को छोड़ कर घर वापस आ रहा था। रास्ते में अनजान व्यक्तियों ने तेजधार हथियार के साथ उसका कत्ल कर दिया और लाश रावी दरिया के पास फेंक दी।
SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?
शव मिलने के बाद पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक इकरार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को फोन कर टैक्सी संबंधी बुलाया। इकरार सिंह अपनी इनोवा गाड़ी नं.(पीबी-06 जी-0061) लेकर घर से गया और वापिस नहीं आया।