15 हजार गेस्ट टीचर्स पर तलवार, जहां धरना वहीं सोना
नौकरी बचाने की जद्दोजहद ने पूरे हरियाणा के गेस्ट टीचर्स को मुख्यमंत्री के गढ़ में लाकर बैठने पर मजबूर कर दिया है। महिलाएं दिन में धरना दे रही हैं, रात को वही सो रही हैं। काफी पुलिस तैनात है। देखिए, तस्वीरें।
15 हजार गेस्ट टीचर्स पर तलवार, जहां धरना वहीं सोना
गेस्ट टीचर्स ने कहा कि जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता वह करनाल से नहीं उठेंगे। गेस्ट टीचर्स के महापड़ाव का सर्व कर्मचारी संघ व महासंघ के संगठनों ने समर्थन किया। इस दौरान दिनभर नारेबाजी करते हुए गेस्ट टीचर्स ने भाजपा सरकार को चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने की मांग की।
15 हजार गेस्ट टीचर्स पर तलवार, जहां धरना वहीं सोना
इस समय प्रदेशभर में करीब 15 हजार 993 गेस्ट टीचर्स कार्यरत हैं। इनमें से करीब 2200 लेक्चरर हैं तो करीब 6100 जेबीटी गेस्ट टीचर हैं। शेष 7693 मास्टर (बीएड गेस्ट टीचर्स) हैं। इनमें से 4076 जेबीटी टीचर्स को सरकार ने हटाने की बात कोर्ट में कही है। इसी कारण 23 मार्च गेस्ट टीचर्स ने सीएम सिटी में डेरा डाला था। लेकिन सरकार ने इन्हें फिर से नियमित करने और 4073 को नहीं हटाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद दो दिन चला धरना समाप्त हुआ था लेकिन अब एक बार फिर सरकार ने कोर्ट में इन 4073 गेस्ट टीचर्स को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन्हीं 15993 गेस्ट टीचर्स में से 519 गेस्ट टीचर्स को डाक्यूमेंट गलत होने या शर्त पूरी नहीं करने के कारण हाल ही में हटाया जा चुका है।
15 हजार गेस्ट टीचर्स पर तलवार, जहां धरना वहीं सोना
प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ने कहा कि सरकार एक और 46 हजार नई जेबीटी भर्ती करने की बात कह रही है और दूसरी और कोर्ट में 4073 गेस्ट टीचर्स को सरप्लस दिखा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरप्लस हैं तो फिर 46000 जेबीटी टीचर्स को कहां और कैसे नियुक्त किया जाना है?
15 हजार गेस्ट टीचर्स पर तलवार, जहां धरना वहीं सोना
प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने सरकार पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। हजारों की संख्या में पहुंचे अतिथि अध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर 4073 गेस्ट टीचर्स को सरप्लस दिखाकर बाहर निकालना चाहती है। जोन कुरुक्षेत्र से प्रदेश प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि जंतर मंत्र पर 19 फरवरी को रामबिलास शर्मा ने गेस्ट टीचर्स के बीच आकर सरकार आने पर उन्हें पक्का करने का आश्वासन दिया था। साथ-साथ 9 सालों का एरियर दिए जाने की बात भी कही थी। लेकिन एरियर दिया जाना तो दूर की बात अब वह शिक्षा मंत्री उन्हें निकालना चाहते हैं।