{"_id":"595752fc4f1c1bd9388b4d07","slug":"gst-goods-services-tax-effect-on-weddings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GST ने महंगी कर दी शादी, वेडिंग ड्रेस से लेकर पैलेस तक हर चीज के दाम बढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST ने महंगी कर दी शादी, वेडिंग ड्रेस से लेकर पैलेस तक हर चीज के दाम बढ़े
Sun, 02 Jul 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
marriage logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक जुलाई से जीएसटी के लागू होते ही शादी करनी भी महंगी हो गई। दूल्हा-दुल्हन के लिबास से लेकर पैलेस तक सभी के दाम बढ़ गए हैं, जानिए कितने।
2 of 5
marriage
शुक्रवार आधी रात के बाद से देश भर में जीएसटी लागू हो जाएगा। इसका असर बैंड बाजा बारात पर भी पड़ने जा रहा है। जिन लोगों ने अगस्त या जुलाई में शादियां तय कर रखी हैं, उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है। जीएसटी से दूल्हा दुल्हन के लिबास से लेकर होटल, मैरिज पैलेस, सोने के आभूषण से लेकर होम एप्लाइंसज सब महंगे हो जाएंगे।
3 of 5
marriage
सोने के आभूषणों पर एक फीसदी अधिक खर्चा आएगा। अभी तक दो फीसदी टैक्स ही आभूषण पर लगता आ रहा था, अब जीएसटी के बाद इसको तीन फीसदी के दायरे में लाया जाएगा। इससे एक फीसदी अधिक खर्चा होगा। जीएसटी के कारण चाय, कॉफी, खाने का तेल, ब्रांडेड पनीर, ब्रांडेड अनाज, एलपीजी सिलेंडर पर पांच फीसदी टैक्स चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
marriage
ड्राई फ्रूट्स, घी, मक्खन, नमकीन, मांस-मछली पर 12 फीसदी टैक्स देना होगा। आइसक्रीम, सॉस, सूप, मिनरल वॉटर पर 18 फीसदी टैक्स अदा करना होगा। मैरिज पैलेस के साथ-साथ कैटरर के सेवा दर को तीन फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। जीएसटी से दूल्हा दुल्हन का लिबास भी महंगा हो जाएगा। पहले बिना सिलाई के कपड़े पर जीरो फीसदी टैक्स था, अब पांच फीसदी टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
5 of 5
marriage
ब्रांडेड कपड़ों पर जीएसटी 12 फीसदी हो जाएगा, जो पहले करीब छह फीसदी था। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा और ओवन आदि सब पांच फीसदी महंगे मिलेंगे। इन पर पहले करीब 23 फीसदी टैक्स था, वहीं अब इनको 28 फीसदी पर रखा गया है। दूल्हा दुल्हन का मेकअप भी महंगा हो जाएगा। पहले इस पर 18 फीसदी तक टैक्स लगता था, अब यह 28 फीसदी लगेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।