{"_id":"577de8554f1c1bd7497faa88","slug":"great-khali-daughter-avleen-and-wife-harpinder-visit-at-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े-बड़ों को डराने वाले खली जानिए खुद किससे डरते हैं? तस्वीरों में है पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े-बड़ों को डराने वाले खली जानिए खुद किससे डरते हैं? तस्वीरों में है पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के पहले WWW के हेवीवेट चैंपियन रह चुके द ग्रेट खली भी किसी से डरते हैं। वह कोई पहलवान नहीं, ब्लकि कोई और है। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 5
khali daughter
ये हैं द ग्रेट खली की तीन साल की बेटी अवलीन। खली लवलीन से डरते हैं। आमतौर पर किसी भी मंच पर अकेले दिखाई देने वाले खली चंडीगढ़ में पहली बार अपनी पत्नी हरपिंदर कौर और बेटी लवलीन के साथ पहुंचे। मौका था पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार से शुरू होने वाले जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का।
3 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्ाली की पत्नी और बेटी
- फोटो : amar ujala
सात फुट के खली की नूरमहल के गांव जंडियाला की रहने वाली 5 फुट 3 इंच की हरपिंदर कौर से 2002 में शादी हुई थी। अवलीन राणा का जन्म फरवरी 2014 में हुआ। हरपिंदर कहती हैं कि वे बेटी अवलीन को भी पिता की तरह रेसलर बनाएंगी। हरपिंदर कौर ने बातचीत के दौरान बताया कि वह हमेशा खली के मुकाबले देखने के लिए उत्सुक रहती हैं, लेकिन कभी-कभी जब खली को चोट लगती तो वह मायूस हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्ाली
- फोटो : amar ujala
खली ने युवाओं से कहा कि वह देश में अपने जैसे हजारों खली बनाना चाहते हैं। देश में रेसलर्स के अच्छे दिन आ गए हैं। पहले भारतीय रेसलर्स को इतना महत्व नहीं मिलता था, वह नौकरी को तरसते थे। अब सतिंदर चौधरी और लवप्रीत डब्ल्यूडब्ल्यूई तक पहुंच चुके हैं, जहां पैसा और शोहरत दोनों हैं। खली मानते हैं कि रिंग रेसलिंग भी स्पोर्ट्स का ही एक रूप है। इसमें विश्व भर के रेसलर्स भाग लेते हैं। इसे ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
पंजाब विश्वविद्यालय में द ग्रेट खली
- फोटो : amar ujala
रेसलिंग के इतिहास में सबसे जानदार समर स्लैम में इस बार कोई भी भारतीय न होने पर खली ने दुख जताते हुए कहा कि भारत में रेसलिंग को प्रोफेशन की तरह लेना चाहिए। खेलों में नशे के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए एसोसिएशन को डोप टेस्ट का सहारा लेना चाहिए। वहीं पंजाब पुलिस को ट्रेनिंग देने के मामले में खली ने कहा कि पंजाब पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग देनी थी, इसके लिए इन्हें फुल टाइम देना पड़ना था। इस वजह से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।