{"_id":"577dfe424f1c1be6567fa787","slug":"four-village-is-for-sale-at-india-pakistan-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा पर 4 गांव बिकाऊ, बोली लगाइए, देखिए क्यों आई नौबत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा पर 4 गांव बिकाऊ, बोली लगाइए, देखिए क्यों आई नौबत?
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)।
Updated Fri, 08 Jul 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
border farmer
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिल्का में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर पाकिस्तान के साथ सटे चार गांव बिकाऊ हैं। ग्रामीणों ने गांवों के बाहर पोस्टर्स लगाए हैं। आखिर ऐसी नौबत क्यों आई, देखिए, पूरी रिपोर्ट।
border farmer
- फोटो : amarujala
ग्रामीणों ने गांवों के बाहर पोस्टर्स लगाए हैं, जिससे कोई भी रईस आदमी टाटा, अम्बानी या सरकार इन्हे खुली बोली लगा कर अपने नाम कर सकते है। इस समस्या के पीछे किसानों का दर्द और मजबूरी छिपी है। फाजिल्का के ये बिकाऊ गाँव जिनके नाम केरियां, मुठियां वाली, चाननवाला, चुहड़ी वाला है, जी हाँ ये पूरे के पूरे गाँव बिकाऊ है गाँव के घर, जमीन, पेड़ पौधे हर इंच तक की जमीन बिकाऊ है। सबसे बड़ी बात कि न तो गांव में +2 तक का स्कूल नहीं है व न ही अस्पताल है।
border farmer banner
- फोटो : amarujala
किसान चाननवाला निवासी दविंदर सावनसुखा, महांवीर, मुट्ठियांवाली निवासी धर्मपाल, अमर सिंह, रविंदर कुमार, रविंदर कवि, केरियां निवासी भंवरलाल, हंस राज, सुरिंदर कुमार, रमन कुमार, पवन कुमार, चूहड़ीवाला चिश्ती निवासी चमकौर सिंह, भंवर लाल, रविदंर सिंह, धर्मपाल, अशवनी कुमार अपना दर्द बताते है कि उनके गांव को पंजाब सरकार व केन्द्र सरकार से कोई भी सहयोग नहीं है। उनके गां व न पंजाब, न राजस्थान, न हरियाणा में हैं। उनके गांव में जमीनी पानी 6 नंबर बेकार है पास में सेमनाला है जिसमें सीवरेज का गंदा पानी डाला जा रहा है। इस वजह से सेमनाले के पास जितनी भी जमीन है वो बंजर होती जा रही है। हमें न तो नहर का पानी मिल रहा है और न ही बिजली मिल रही है। इस वजह से 99 प्रतिशत गांव बैंक का कर्जदार है। ढाई महीनों से नहर में पानी नहीं आया है। जिस कारण उनकी फसलें सूखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
border farmer
- फोटो : amarujala
गाँव के नौजवान लड़के लड़कियां कुंवारे बैठे है कोई भी बाहर के गाँव का इन गाँवों में अपने लड़के लड़की का रिश्ता नहीं करता गाँवों के किसान बताते है कि पानी तो दूर उन्हें बिजली भी दिखावे के लिए मिलती है सरकारी स्कूल है लेकिन शिक्षा नहीं किसानों का आरोप है कि जब वो सबंधित विभाग के पास शिकायत लेकर जाते है तो उन्हें सुनने में मिलाता है कि सत्ताधारी सरकार के लोग बड़े बड़े मोघे लगा कर नहरों से सारा पानी अपने खेतों को सप्लाई कर रहे है।
विज्ञापन
villagers protest
- फोटो : amarujala
फाजिल्का के एडीसी चरणदेव सिंह मान ने कहा कि पानी सब नहरों में पूरा चल रहा है कुछ गाँवों की टेलों का पानी कम हुआ था जिसे भी जल्द ही पूगरा कर दिया जाएगा गाँव बिकाऊ होने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस मामले के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद कार्यवाही की जाएगी परेशानियों की लिस्ट काफी लम्बी है जिसके साहमने गाँव के लोगों ने हाथ खड़े कर दिए है लेकिन ये परेशानियां पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और फाजिल्का से विधायक सुरजीत जियाणी के लिए गम्भीर नहीं है ज्याणी का कहना है कि इसके पीछे राजनितिक लोग घटिया राजनीति कर रहे है।