फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े-बड़ों को डराने वाले खली जानिए खुद किससे डरते हैं? तस्वीरों में है पूरी कहानी

Fri, 08 Jul 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 08 Jul 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
great khali daughter avleen and wife harpinder visit at chandigarh
ये हैं द ग्रेट खली की तीन साल की बेटी अवलीन।
भारत के पहले WWW के हेवीवेट चैंपियन रह चुके द ग्रेट खली भी किसी से डरते हैं। वह कोई पहलवान नहीं, ब्लकि कोई और है। देखिए, ये रिपोर्ट।
great khali daughter avleen and wife harpinder visit at chandigarh
khali daughter
ये हैं द ग्रेट खली की तीन साल की बेटी अवलीन। खली लवलीन से डरते हैं। आमतौर पर किसी भी मंच पर अकेले दिखाई देने वाले खली चंडीगढ़ में पहली बार अपनी पत्नी हरपिंदर कौर और बेटी लवलीन के साथ पहुंचे। मौका था पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार से शुरू होने वाले जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का।
great khali daughter avleen and wife harpinder visit at chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्‍ाली की पत्नी और बेटी - फोटो : amar ujala
सात फुट के खली की नूरमहल के गांव जंडियाला की रहने वाली 5 फुट 3 इंच की हरपिंदर कौर से 2002 में शादी हुई थी। अवलीन राणा का जन्म फरवरी 2014 में हुआ। हरपिंदर कहती हैं कि वे बेटी अवलीन को भी पिता की तरह रेसलर बनाएंगी। हरपिंदर कौर ने बातचीत के दौरान बताया कि वह हमेशा खली के मुकाबले देखने के लिए उत्सुक रहती हैं, लेकिन कभी-कभी जब खली को चोट लगती तो वह मायूस हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
great khali daughter avleen and wife harpinder visit at chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्‍ाली - फोटो : amar ujala
खली ने युवाओं से कहा कि वह देश में अपने जैसे हजारों खली बनाना चाहते हैं। देश में रेसलर्स के अच्छे दिन आ गए हैं। पहले भारतीय रेसलर्स को इतना महत्व नहीं मिलता था, वह नौकरी को तरसते थे। अब सतिंदर चौधरी और लवप्रीत डब्ल्यूडब्ल्यूई तक पहुंच चुके हैं, जहां पैसा और शोहरत दोनों हैं। खली मानते हैं कि रिंग रेसलिंग भी स्पोर्ट्स का ही एक रूप है। इसमें विश्व भर के रेसलर्स भाग लेते हैं। इसे ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
great khali daughter avleen and wife harpinder visit at chandigarh
पंजाब विश्वविद्यालय में द ग्रेट खली - फोटो : amar ujala
रेसलिंग के इतिहास में सबसे जानदार समर स्लैम में इस बार कोई भी भारतीय न होने पर खली ने दुख जताते हुए कहा कि भारत में रेसलिंग को प्रोफेशन की तरह लेना चाहिए। खेलों में नशे के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए एसोसिएशन को डोप टेस्ट का सहारा लेना चाहिए। वहीं पंजाब पुलिस को ट्रेनिंग देने के मामले में खली ने कहा कि पंजाब पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग देनी थी, इसके लिए इन्हें फुल टाइम देना पड़ना था। इस वजह से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed