गोविंदा की बेटी के ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ ने खोले कई अंदरुनी राज
गोविंदा की बेटी के ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ बनने से काफी खुश हैं पंजाबी विख्यात सिंगर गिप्पी ग्रेवाल। विशेष बातचीत में उन्होंने कई अंदरुनी राज खोले। देखिए, क्या बोले गिप्पी?-रिपोर्ट: जगदीश जोशी
गोविंदा की बेटी के ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ ने खोले कई अंदरुनी राज
बॉलीवुड में एंट्री को लेकर गिप्पी ग्रेवाल काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि इससे पहले गिप्पी हिंदी फिल्म ‘धर्म संकट में’ मेहमान भूमिका में गीत गाते दिखे थे। अब मुख्य किरदार में यह उनकी पहली फिल्म होगी।
गोविंदा की बेटी के ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ ने खोले कई अंदरुनी राज
निर्देशक समीप कंग की हिंदी फिल्म ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में लीड भूमिका में आने वाले गिप्पी इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की बेटी नर्मदा टीना आहुजा संग नजर आएंगे। फिल्म में गीता बसरा, विजय राज समेत अनेकों बॉलीवुड कलाकार काम कर रहे हैं।
गोविंदा की बेटी के ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ ने खोले कई अंदरुनी राज
फिल्म की शूटिंग जालंधर के आस-पास हुई है। फिल्म में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र जी भी मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक समीप कंग भी इस फिल्म के जरिए पहली बार बॉलीवुड में निर्देशन करने जा रहे हैं। यह फिल्म समीप कंग और टीना आहुजा की भी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।
गोविंदा की बेटी के ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ ने खोले कई अंदरुनी राज
फिल्म में काम करने को लेकर गिप्पी बताते हैं कि उनकी और निर्देशक समीप कंग जी की दोस्ती काफी गहरी है। बता दें कि समीप के निर्देशन में गिप्पी ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘डबल दी ट्रबल’ समेत अनेकों पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी बोलने के विषय में पूछे जाने पर गिप्पी कहते हैं कि हिंदी बोलना कोई कठिन काम नहीं है।