फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीता जयंती: 12 राज्यों के कलाकारों ने मंच पर बांधा समां, पर्यटक भाव-विभोर

Fri, 09 Dec 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Fri, 09 Dec 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
Gita Jayanti, 12 artists from 12 states, geeta jayanti at brahmsarovar
International Gita Jayanti Festival 2016 - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भारत के सांस्कृतिक झरोखों को देखकर पर्यटक भावविभोर हो गए। तस्वीरें
Gita Jayanti, 12 artists from 12 states, geeta jayanti at brahmsarovar
International Gita Jayanti Festival 2016
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के एक मंच पर भारत की लोक संस्कृति को देखा जा सकता है। उत्सव में पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के लोक कलाकारों ने जमकर पर्यटकों का मनोरंजन किया। अहम पहलू यह है कि एनजेडसीसी 2 राज्यों के कलाकारों के साथ गीता जयंती में वर्ष 2002 में पहुंची थी, अब 14 सालों में 12 से ज्यादा राज्यों के कलाकार महोत्सव में शिरकत कर रहे है और लगातार पर्यटकों का मन मोह रहे हैं।    
Gita Jayanti, 12 artists from 12 states, geeta jayanti at brahmsarovar
International Gita Jayanti Festival 2016
महोत्सव के आठवें दिन वीरवार को क्राफ्ट और सरस मेला देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है। महोत्सव में लोग जहां शिल्पकला को पसंद कर रहे हैं, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले रहे हैं। सांस्कृतिक मंच पर सबसे पहली प्रस्तुति हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों ने दी। इन लोक कलाकारों ने चंबा जिले के पास स्थित मनीमहेश तीर्थ पर भगवान शिव-पार्वती की आराधना को अपने लोक नृत्य और वेशभूषा के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Gita Jayanti, 12 artists from 12 states, geeta jayanti at brahmsarovar
International Gita Jayanti Festival 2016
हिमाचल की प्रस्तुति के बाद उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने छपेली लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद राजस्थान के घूमर लोक नृत्य ने भी दर्शकों को टकटकी लगाने पर मजबूर कर दिया। किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जान फूंकने का काम पंजाब का भांगड़ा करता है। इस लोक नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए पंजाब से विशेष ग्रुप को आमंत्रित किया गया। पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर के लोक कलाकारों ने गीतडू की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
Gita Jayanti, 12 artists from 12 states, geeta jayanti at brahmsarovar
International Gita Jayanti Festival 2016
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के अधिकारी जितेंद्र सिंह, राधेश्याम, महेंद्र व कार्यक्रम अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि एनजेडसीसी के निदेशक के दिशा-निर्देशानुसार ही महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसके अलावा महोत्सव में एनजेडसीसी की तरफ से बाजीगरों के एक ग्रुप को आमंत्रित किया गया। इस ग्रुप के कलाकार घाटों के मुख्य मंच पर आदमी के सिर के ऊपर मटका रखा और मटके के ऊपर आदमी को खड़ा करके जो करतब दिखाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed