फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Kaushal Rozgar Nigam employees 5% salary hike wages

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मियों को तोहफा: वेतन में पांच फीसदी का इजाफा, इस हिसाब से तय होगी मजदूरी

Tue, 08 Sep 2026 01:44 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 08 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने अपने कर्मचारियों की मजदूरी में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में तैनात कर्मचारियों पर लागू होगी।

विज्ञापन
Haryana Kaushal Rozgar Nigam employees 5% salary hike wages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारियों की मजदूरी में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यह संशोधित दरें एक जुलाई 2026 से लागू होंगी। निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पांच सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने अपने कर्मचारियों की मजदूरी में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में तैनात कर्मचारियों पर लागू होगी। संशोधित दरें एक जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। नई दरों का लाभ निगम के स्तर-I से स्तर-III तक के कर्मचारियों को मिलेगा। मजदूरी की राशि कर्मचारी के अनुभव और संबंधित जिले की श्रेणी के आधार पर तय की गई है। निगम ने संशोधित दरें जारी करते हुए अपने सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग को इन्हें लागू करने के निर्देश दिए हैं। ये आदेश राज्य सरकार की मंजूरी और वित्त विभाग की सहमति के आधार पर जारी किए गए हैं। इनमें अनुभव के तीन स्तरों—शून्य से पांच वर्ष, पांच से दस वर्ष और दस वर्ष से अधिक—के अनुसार अलग-अलग मजदूरी तय की गई है।
विज्ञापन


श्रेणी-I जिलों में संशोधित मजदूरी
नई दरों के अनुसार, श्रेणी-I जिलों में स्तर-I के कर्मचारियों को शून्य से पांच वर्ष के अनुभव पर 21,735 रुपये मिलेंगे। पांच से दस वर्ष के अनुभव पर 22,822 रुपये और दस वर्ष से अधिक अनुभव पर 26,311 रुपये निर्धारित किए गए हैं। स्तर-II के लिए ये दरें क्रमशः 25,230, 26,492 और 30,148 रुपये होंगी। वहीं, स्तर-III के कर्मचारियों को 27,615, 28,996 और 33,133 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य श्रेणियों के लिए नई दरें
श्रेणी-II जिलों में स्तर-I की मजदूरी 19,323, 20,289 और 22,506 रुपये तय की गई है। स्तर-II के लिए यह 23,100, 24,255 और 26,916 रुपये होगी। स्तर-III के कर्मचारियों को 26,040, 27,342 और 30,359 रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार, श्रेणी-III जिलों में स्तर-I के कर्मचारियों को 18,113, 19,019 और 21,330 रुपये दिए जाएंगे। स्तर-II को 21,478, 22,552 और 25,126 रुपये तथा स्तर-III को 24,938, 26,184 और 29,122 रुपये मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed