{"_id":"58480e534f1c1b104f449033","slug":"without-money-in-banks-no-que-new-bank-plan-crowd-took-to-end","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंकों ने बिना कैश भी भीड़ खत्म करने का निकाल लिया जुगाड़, देखिए क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों ने बिना कैश भी भीड़ खत्म करने का निकाल लिया जुगाड़, देखिए क्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से बैंकों ने कैश किल्लत को देखते हुए भीड़ गायब करने का नया जुगाड़ निकाल लिया गया है। देखिए, क्या है ये जुगाड़?
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़
पंजाब के लुधियाना में नोट बंद करने के 29वें दिन बाद भी सुबह सर्दी में ही लोग खड़े हो जाते है और धीरे धीरे लाइन काफी लंबी हो जाती है। कुछ लोगों को कैश मिल जाता है तो कुछ नकदी लेने से वांछित रह जाते है। बैंकों में कैश न होने की वजह से बैंक वालों ने भी नया फंडा अपना लिया है।
अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी कतारों से राहत
बैंक में कैश नहीं तो बैंक वाले जनता को कूपन का लालीपाप दे रहे है। बैंक में कैश लेने आने वाले लोगों को पांच से दस दिन बाद का कूपन दिया जा रहा है और उन्हें कहा जा रहा है कि आप को मैसेज आ जाएगा तो अगले दिन पैसे लेने आईएगा। कूपन सिस्टम सेलोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सैलरी लेने वालों को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोगों को अपनी तनख्वाह निकलवाने के लिए भी कई घंटों तक बैंक के बाहर लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के बाहर बुधवार को काफी हंगामा हुआ। बैंक के बाहर महिलाए लाइन लगा कर पैसे जमा कराने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान कुछ युवक आए और उन्होंने महिलाओं को धक्का देकर आगे जाने की कोशिश की। इसी दौरान महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार शुरु कर दिया। जिस कारण महिलाओं ने बैंक के बाहर शोर मचाना शुरु कर दिया। इसी दौरान आस-पास के लोगों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
मिल्लरगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़े पुनीत कुमार ने कहा कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। कंपनी की तरफ से हर तीन या चार तारीख को उसकी सैलरी खाते में आ जाती है। जिसके बाद वह घर का खर्च चलाता है। सरकार की तरफ से चौबीस हजार रुपये निकलवाने की सीमा रखी है, लेकिन बैंक वाले उन्हें कूपन थमा रहे है। बैंक वालों ने उन्हं चार दिन का कूपन दिया था। जब वह पैसे लेने के लिए आया है तो उसे कैश न होने का कह वापिस लौटाया जा रहा है।