अगर लड़कियां वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो इन 13 घरेलू नुस्खों को डेली रुटीन बना लो, वजन नहीं बढ़ेगा। देखिए
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) कहता है कि चंडीगढ़ की 41.5 प्रतिशत महिलाएं ओवरवेट हैं। ये आंकड़ा पूरे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा है। ओवरवेट से कई गंभीर बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। दूसरी तरफ एनीमिया, विटामिन डी और विटामिन बी-12 की कमी उन्हें थकान, दर्द और मांसपेशियों से संबंधित बीमारियों की ओर धकेलता है।
पहली मंजिल पर रहते हैं तो कम से कम आठ से दस बार उतरे चढ़े। दूसरी मंजिल के लिए पांच से सात बार। इससे भी आप फिट रह सकते हैं। घर पर पोंछा लगा सकते हैं। इससे भी शरीर दुरस्त रहता है। 45 मिनट में पांच किलोमीटर चले। हफ्ते में कम से कम पांच बार जरूर करें। इससे वेट और बीपी काबू रहेगा। सुबह का नाश्ता जरूर करें। कैंसर की समय-समय पर स्क्रीनिंग कराते रहे।
रात का खाना सोने से दो से ढाई घंटे पहले खाना चाहिए। इससे खाना पच जाता है। देरी से खाना खाने से नींद भी ठीक नहीं आती और खाना नहीं पचता है। खाने में सलाद और फल को जरूर शामिल करें। रात के वक्त खाने में नमक कम खाएं। आठ से दस गिलास पानी पीएं। इससे न तो ज्यादा पीएं और न ही कम पीएं। हो सके तो सुबह पानी की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।
प्राणायाम जरूर करें: कपाल भाति प्राणायाम का एक प्रकार है। इससे एसिडिटी, गैसट्रिक व पेट से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं। रोजाना एक हजार बार कपालभाति करना चाहिए। इसमें करीब 10-15 मिनट का वक्त लगता है। इसके करने से फेफड़े भी मजबूत होते हैं। वजन कंट्रोल होता है। अस्थमा रोगियों के लिए ये रामबाण है।