{"_id":"590ea8574f1c1bad248b45b1","slug":"girl-doing-horrible-stunts-on-bike-on-chandigarh-roads","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video Viral: बीच सड़क लड़की करती रही कुछ ऐसा, खुले रह गए लोगों के मुंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral: बीच सड़क लड़की करती रही कुछ ऐसा, खुले रह गए लोगों के मुंह
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच सड़क हजारों लोगों के सामने लड़की ने ऐसा काम कर दिया, देखकर उनके मुंह खुले रह गए। लोगों ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है।
bike stunt
शनिवार को चंडीगढ़ की सड़कों पर अनोखा नजारा देखने को मिला। जन मार्ग पर बीचोबीच बिना हैंडल पकड़े बाइक पर फर्राटा भरती ‘स्टंट क्वीन’ ने ट्रैफिक पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। सोशल मीडिया में वायरल हुए 33 सेकेंड के वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामला सीनियर अफसरों तक पहुंचने के बाद अब इस विदेशी स्टंट क्वीन की तलाश शुरू हो गई है।
bike stunt
असल में चंडीगढ़ की सड़कों पर ऐसा नजारा कोई नई बात नहीं है। यहां युवा बाइक पर स्टंट करते अक्सर नजर आ ही जाते हैं। पुलिस समय समय पर इनके खिलाफ कार्रवाई के दावे भी करती है लेकिन इसके बावजूद ऐसे नजारों में कोई कमी नहीं आती। ताजा वायरल वीडियो में भी विदेशी युवती बीच सड़क पर हैंडल छोड़कर हवा में हाथ उठाए खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
कुछ युवक वीडियो बनाते हैं तो बेपरवाह होकर वह बाइक की सीट पर पीछे की लेट जाती है। इसके बाद तेजी से बाइक दौड़ाते हुए शहर की सड़कों पर गायब हो जाती है। वायरल वीडियो में युवती जिस सड़क पर स्टंट करती नजर आ रही है, वह शहर की वीवीआईपी सड़कों में से एक है। यह हाईकोर्ट से मटका चौक की सड़क है। इस सड़क पर सुबह से शाम तक पीसीआर और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पूरी तैनाती होती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
यह सड़क सेक्टर-17 की ओर से निकल 9 सेक्टर से होती हुई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, सचिवालय और सुखना लेक की ओर जाती है। बता दें कि चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर कई जानलेवा हादसे हुए हैं। सिर्फ अप्रैल 2017 की बात करें तो अलग-अलग स्थानों पर रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव और रेड लाइट जंप करके 10 जानलेवा हादसे हुए हैं।