Hindi News
›
Photo Gallery
›
Punjab
›
General Officer Commanding-in-Chief of Western Command, Lt Gen KJ Singh, retires, Chandigarh,
{"_id":"579cc7554f1c1b002a21e9b0","slug":"general-officer-commanding-in-chief-of-western-command-lt-gen-kj-singh-retires-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह की शाही रिटायरमेंट, देखिए विदाई की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह की शाही रिटायरमेंट, देखिए विदाई की तस्वीरें
Mon, 01 Aug 2016 08:20 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 Aug 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Lt Gen KJ Singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीमंदिर वेस्टर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह पद से रिटायर हो गए। शनिवार को उन्हें बेहद शाही अंदाज में विदाई दी गई। देखिए तस्वीरें।
पीयू ने दिया महाराजा रणजीत सिंह चेयरशिप का ऑफर
2 of 7
Lt Gen KJ Singh
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर उन्होंने बताया कि वह पंचकूला में ही रहेंगे। डीएलएफ में उनका फ्लैट है। पहले वे गुड़गांव में बसने जा रहे थे। लेकिन चंडीगढ़ और पंचकूला के लोगों का प्यार और सत्कार देखकर इरादा बदल गया है। रिटायर होने के बाद वे पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी ने उन्हें महाराजा रणजीत सिंह चेयरशिप का ऑफर दिया है।
आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में किया अप्लाई
3 of 7
Lt Gen KJ Singh
- फोटो : amar ujala
31 जुलाई होने वाली सिंडीकेट की मीटिंग में उनके नाम का प्रस्ताव लाया जाएगा। वे यूनिवर्सिटी में डिफेंस सिक्योरिटी के डिपार्टमेंट से जुड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में भी अप्लाई किया है। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने चंडी मंदिर के वीरस्मृति में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्हें सैन्य रीति-रिवाजों के साथ रिटायरमेंट की विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुश्मन ने आतंकवादी हमले बढ़ाए
4 of 7
Lt Gen KJ Singh
- फोटो : amar ujala
लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने बताया कि वह सेना के आभारी हैं कि उन्हें देश की सबसे महत्वपूर्ण कमान का नेतृत्व करने को मिला। उनका पूरा कार्यकाल चुनौती भरा रहा। दुश्मन ने आतंकवादी हमले बढ़ाए। चाहे अरनिया हमला हो या सांबा। दीनानगर अटैक हो या फिर पठानकोट एयरबेस हमला। सभी हमले में मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इन हमलों से निपटने में नागरिकों का बहुत सहयोग मिला। कार्यकाल से वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
जनरल चीमा मुझसे अच्छा काम करेंगे
5 of 7
Lt Gen KJ Singh
- फोटो : amar ujala
पश्चिमी कमान की जिम्मेदारी अब लेफ्टिनेंट जनरल जगबीर सिंह चीमा को दी गई है। हालांकि अभी उनकी अस्थाई तौर पर नियुक्ति की गई है। विदाई समारोह के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने कहा कि वे रिटायर हो रहे हैं, लेकिन वेस्टर्न कमांड कभी रिटायर नहीं होती। जनरल चीमा के पास काफी अनुभव है। वे पूरी तरह से क्वालिफाई हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे उनसे अच्छा काम करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।