{"_id":"579b62294f1c1ba61521e19b","slug":"man-committed-suicide-after-mother-wife-and-daughter-murder-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां, पत्नी और बेटी का कत्ल करके सुसाइड, खौफनाक मंजर की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां, पत्नी और बेटी का कत्ल करके सुसाइड, खौफनाक मंजर की तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बेटी को मारा, फिर मां और पत्नी को बेरहमी से कत्ल कर दिया। उसके बाद खुद को गोली मारकर उड़ा दिया। खौफनाक मंजर बयां करती तस्वीरें देखिए।
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
वारदात लुधियाना के बीआरएस नगर में अंजाम दी गई। कोठी नंबर 654 में काम करने वाली सुनीता ने जब घर के हर कमरे में लाश पड़ी देखी तो वह होश खो बैठी। घर की एक अन्य नौकरानी तो पहले ही सदमे में घर के बाहर बैठी थी। सुनीता ने पूछा तो वह जवाब तक नहीं दे पाई, बस उसने अंदर जाने का इशार कर दिया। सुनीता घर में घुसी तो मंजर खौफनाक था।
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
सुनीता ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को फोन कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख और डीसीपी ध्रुमन निंबल समेत तमाम उच्चाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान 45 साल के संदीप सिंह मांगट, उनकी पत्नी अमनदीप कौर, 17 साल की बेटी दिनाज कौर और मां बचन कौर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
ढाई-तीन घंटे की जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि संपत्ति विवाद के कारण संदीप ने अपनी मां, पत्नी और बेटी को गोली मार दी और खुद को गोली मार ली। वारदात में 315 बोर डबल बैरल की बंदूक का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मौके से बंदूक और कई खोल भी बरामद किए हैं। जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट माहिर और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए गए।
विज्ञापन
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी जानकारी में नाबालिग नौकरानी पिंकी ने बताया कि वह इस घर में पूरे दिन रहती है। वह संदीप की मां बचन कौर की देखभाल करती थी। वारदात के दौरान पिंकी घर में ही थी। पिंकी घर की ऊपरी मंजिल में बने एक कमरे में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि करीब सात बजे उसने जोरदार आवाज सुनी तो वह पहली मंजिल पर आई। इस मंजिल पर दिनाज का कमरा था। वहां पर संदीप बंदूक लिए खड़ा था।